इंदौर : शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को उप पुलिस अधीक्षक यातायात अजीत सिंह चौहान व उनकी टीम द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रं-3 के व्यस्ततम बाजारों व स्थानों पर ट्रेफिक से संबंधित समस्याओं के निदान को लेकर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से सुझाव लिए गए। डीएसपी ट्रैफिक ने गणमान्य नागरिकों के साथ यातायात को व्यवस्थित और बेहतर बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया।
इस दौरान डीएसपी अजीत सिंह चौहान व नगर निगम झोनल अधिकारी बसंत गोगड़े द्वारा देवी अहिल्या मंडल अध्यक्ष गजानंद गावड़े, वार्ड पालक विष्णु तिवारी, वार्ड संयोजक राजेंद्र केलोनिया के साथ शहर के स्नेहलतागंज, जेल रोड़, पत्थर गोदाम रोड, नयापुरा, काछी मोहल्ला, सिख मोहल्ला, लोधी मोहल्ला क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। यातायात को व्यवस्थित करने हेतु की जाने वाली कार्यवाहियों जैसे मार्केट में गाड़ियों की व्यवस्थित पार्किंग, नो एंट्री में प्रवेश नहीं करने, मार्केट में लोडिंग वाहन व ठेले आदि से होने वाली परेशानियों, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई आदि समस्याओं के निदान पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापारी गण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने यातायात को और ज्यादा व्यवस्थित करने के लिए अपने विचार रखे और इसमें पुलिस का पूरी तरह सहायोग करने का आश्वासन दिया।
Related Posts
January 21, 2021 किसानों के खाते में डाली जा रही है सब्सिडी की राशि, घोटालेबाजों के असली चेहरे हुए उजागर, बोले ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को इंदौर प्रवास पर […]
March 8, 2022 अपने ही वजूद की तलाश में जीवन यात्रा पूरी कर लेती है नारी…!
महिलाओं को हमेशा अनेक कसौटियों पर तौला जाता है। बेटी, बहू, माँ, सास, दादी, नानी इन सब […]
September 5, 2019 गणेशोत्सव में इस बार न इंदौर के राजा हैं और न हीं अयोध्या के..! इंदौर (कीर्ति राणा) : कपड़ा मिलों की जब तक सांसे चलीं तब तक इंदौर का दस दिवसीय गणेशोत्सव […]
January 7, 2020 अरेंज मैरिज से जुड़े विषय पर केंद्रित नाटक ‘आमने-सामने’ का मंचन 11 व 12 जनवरी को होगा इंदौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक 'आमने-सामने' का मंचन आगामी 11-12 […]
August 25, 2022 वरिष्ठ बीजेपी नेता और समाजसेवी विष्णुप्रसाद शुक्ला का निधन
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और सर्वब्राह्मण समाज के मार्गदर्शक पंडित […]
August 25, 2020 कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढा पर ग्रोथ रेट में आई कमीं..! इंदौर : कोरोना संक्रमण किस तेजी से बढ़ रहा है, इसकी बानगी सोमवार 24 अगस्त को नजर आई जब […]
March 13, 2025 प्रदेश सरकार का बजट झूठ और जुमलों का पुलिंदा : पटवारी
भोपाल : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार के बजट 2025-26 को […]