इंदौर : रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन, सराफा सोना चांदी जवाहरात एसोसिएशन और बर्तन निर्माता विक्रेता एसोसिएशन इंदौर ने सड़कों पर कब्जा जमाकर कारोबार कर रहे लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तीनों संगठनों ने तीसरी लहर रोकने की दिशा में प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए राजबाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक व आम लोगों की आवाजाही में बाधक हाथ ठेला चालक, फेरी वाले और चक्रे लगाकर सड़क जाम करने वालों से होनेवाली परेशानियों से उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराने का निर्णय लिया है।
इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन, सचिव महेश गौर, सराफा सोना चांदी जवाहरात एसोसिएशन के मंत्री अविनाश शास्त्री, बर्तन बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता ओर मंत्री राजेश मित्तल ने बताया कि वे प्रशासन और शासन के जिम्मेदार लोगों से मिलकर जबरिया सड़क बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगे। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने जबरेश्वर मन्दिर क्षेत्र में सड़क अवरुद्धता के खिलाफ प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए हाथों में तख्ती ओर दुकानों पर पोस्टर लगाकर भी अपनी बात रखी है । व्यापारिक संगठनों ने समस्या का निदान नहीं होने पर नगर निगम को टैक्स नहीं देने का भी ऐलान किया है।
Related Posts
June 12, 2020 कोरोना के 50 नए मरीज मिले, 55 डिस्चार्ज होकर घर लौटे इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले शहर में निरन्तर मिल रहे हैं पर उनकी संख्या, कुल टेस्ट […]
December 14, 2022 देवास पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो करोड़ रुपए कीमत के वाहन बरामद
110 मोटरसाइकिल एवं 04 चार पहिया वाहन बरामद।
देवास : देवास जिले की थाना बागली पुलिस […]
December 11, 2024 मूसाखेड़ी क्षेत्र में करोड़ों रूपए मूल्य की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई
अतिक्रमण के विरूद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।
इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र में 50 […]
May 23, 2020 इंदौरियों के हौंसले के आगे पस्त हो रहा कोरोना, सौ से अधिक मरीजों को किया गया डिस्चार्ज इंदौर : कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में विजयी होने वाले योद्धाओं का कुनबा निरन्तर बड़ा […]
May 26, 2023 देशी पिस्टल के साथ पकड़ाया शातिर बदमाश
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही एक शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
February 8, 2024 इंदौर जिले में अनियमितता पाए जाने पर 11 पटाखा दुकानें, फैक्ट्री व गोदाम सील
इंदौर : हरदा की घटना के मद्देनजर इंदौर जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त दलों द्वारा […]
January 9, 2017 मध्यप्रदेश सरकार का सबसे बड़ा फैसला। 2 october 2017 से प्रदेश में शराब पूरी तरह बंद होगी।
भोपाल-कैबिनेट बैठक में अहम् […]