इंदौर : विदिशा के समीप नेशनल हाइवे क्रमांक 146 पर रविवार सुबह यात्री बस पलटी खा गई। इस हादसे में 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को विदिशा के जिला अस्पताल भेजा गया। 3 यात्रियों की हालत गंभीर होने से उन्हें भोपाल रैफर किया गया। बताया जाता है कि बस में 40 यात्री सवार थे।
इंदौर से जबलपुर जा रही थी बस।
मिली जानकारी के मुताबिक जय माता दी नामक ट्रेवल्स की यह बस इंदौर से जबलपुर जा रही थी। बताया जाता है कि ड्राइवर बस को तेजी से और लापरवाही के साथ चला रहा था। यात्रियों ने उसे टोका भी, लेकिन वह नहीं माना और हादसे को न्योता दे दिया। अलसुबह का समय होने से अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। बस पलटने की सूचना मिलने पर विदिशा पुलिस मौके पर पहुंची और बस घायल यात्रियों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। क्रेन बुलवाकर पलटी बस को रास्ते से हटाया गया और हाइवे पर आवागमन को बहाल किया गया। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
Related Posts
June 21, 2021 कतिपय टीकाकरण केंद्रों पर समुचित इंतजाम नहीं होने से नाराज कलेक्टर ने दो अधिकारियों को थमाया नोटिस
इंदौर : सोमवार को प्रारम्भ हुए टीकाकरण महाअभियान के तहत पूरे जिले में एक हजार टीकाकरण […]
January 10, 2024 नदी – नालों में अपशिष्ट बहाने वाली 11 फैक्ट्रियां की गई सील
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर नदी - नालों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन […]
January 5, 2020 कैलाशजी के बयान पर हमलावर हुई कांग्रेस..! इंदौर : वरिष्ठ अधिकारियों के जनप्रतिनिधियों के साथ अपमानजनक बर्ताव को लेकर बीजेपी के […]
July 1, 2025 आषाढी एकादशी के उपलक्ष्य में सानंद ने सजाई भजनों की महफिल
जयतीर्थ मेवुंडी और केतकी माटेगांवकर ने दी संत तुकाराम, नामदेव, एकनाथ, ज्ञानेश्वर रचित […]
August 12, 2021 मासूम भांजी के साथ हैवानियत करने वाले कलयुगी मामा को 20 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : 2 वर्ष की मासूम बालिका के साथ हैवानियत करने वाले नराधम को अदालत ने 20 वर्ष के […]
April 27, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करने वाला आरोपी रासुका में निरुद्ध
इंदौर : थाना कनाड़िया पुलिस द्वारा दिनांक 19 अप्रैल को कोविड-19 के उपचार में प्रयुक्त […]
October 18, 2019 संतश्री राजिंदर सिंह के सत्संग – प्रवचन 22 अक्टूबर को होंगे इंदौर : सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष सन्त श्री राजिंदर सिंह इंदौर आ रहे हैं। वे 22 […]