महू : काेराेना काल में 16 माह से बंद पड़ी महू-पातालपानी-कालाकुंड के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन 5 अगस्त से फिर शुरू होगी। पिछले दिनों रतलाम मंडल द्वारा रेलवे बाेर्ड काे इस ट्रेन काे चलाने का शेड्यूल भेजा गया था, जिसे मंगलवार को मंजूरी मिल गई है।
पातालपानी- कालाकुंड ट्रैक को बनाया है हेरिटेज रूट।
अंग्रेजाें के जमाने में बने 145 साल से ज्यादा पुराने पातालपानी-कालाकुंड मीटर गेज काे रेलवे ने हेरिटेज रूट के रूप में संवारा है। इस रूट पर रेलवे ने हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत की थी। इसके लिए रेलवे ने महू से कालाकुंड के बीच स्टेशनाें काे संवारने के साथ ही ब्रिज व अंग्रेजाें के जमाने में बने टनल आदि काे भी संवारा था लेकिन पिछले साल मार्च में काेराेनाकाल से ही इस ट्रेन का संचालन बंद हो गया था। रेलवे ने काेराेनाकाल में ट्रेन का संचालन बंद हाेने से व लाॅकडाउन के दाैरान इस ट्रेन के लिए नए पारदर्शी काेच तैयार किए हैं। इनमें दाे एसी काेच तैयार किए गए हैं। एक नाॅन एसी चेअर कार काेच, एक जीएस व एक एसएलआर काेच मिलाकर कुल पांच काेचेस के साथ इस ट्रेन का संचालन हाेगा। इन काेच का ट्रायल भी पूरा हाे चुका है। यह ट्रेन पारदर्शी काेच के साथ चलने से इसमें सफर करने वाले सैलानी खिड़की से बैठे-बैठे ही पातालपानी-कालाकुंड के बीच वादियाें व झरने का लुत्फ उठा सकेंगे।
Related Posts
July 11, 2021 काफिला रुकवाकर सब्जी विक्रेता, ऑटो चालकों से मिले सीएम शिवराज, पूछी कुशलक्षेम
इंदौर : एयरपोर्ट लौटते समय सीएम शिवराज ने कलेक्टर कार्यालय के निकट अपना क़ाफ़िला […]
January 27, 2024 एनसीसी अधिकारी डॉ. रीटा माहेश्वरी पदोन्नत
नागदा : शा. बालक उ.मा. विद्यालय, नागदा की एन.सी.सी अधिकारी रीटा माहेश्वरी को एन.सी.सी […]
September 3, 2021 धोखाधड़ी कर फरार 10 हजार का इनामी आरोपी पकड़ा गया
इंदौर : धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार,10 हजार के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच ने बन्दी […]
January 21, 2023 धार में रविवार से प्रारंभ होगा साहित्य का भोजपर्व
तीन दिन तक चलेगा साहित्य मंथन।
विभिन्न विषयों पर प्रतिदिन होंगे 8 सत्र।
देशभर से […]
October 5, 2022 जिंदगी की पिच पर सेंचुरी लगाना, ड्रग्स लेकर हिट विकेट न हो जाना
मध्य प्रदेश रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने इंदौर पुलिस के नशा मुक्ति […]
October 8, 2020 निजी एयरलाइंस की बंगलुरु फ्लाइट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
नई दिल्ली : दिल्ली से बेंगलुरू जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक महिला ने बच्चे को जन्म […]
November 8, 2021 खाद्य विभाग का कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंदौर : कलेक्टर की नाक के नीचे उनके ही कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और उन्हें […]