नई दिल्ली: दुबई से अगस्ता सौदे के बिचौलिये मिशेल के सफल प्रत्यर्पण के बाद अब बारी विजय माल्या की है। सरकारी बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए डुबोकर भागे शराब कारोबारी माल्या के प्रत्यर्पण के मामले में सोमवार का दिन अहम है। लंदन की अदालत में इस सिलसिले में सुनवाई है। उसमें अपना पक्ष रखने के लिए सीबीआई के संयुक्त निदेशक एस साई मनोहर की अगुवाई में अधिकारियों का दल रवाना हो गया है। इस दल में प्रवर्तन निदेशालय के 2 अधिकारी भी शामिल हैं। भारत की जांच एजेंसियां माल्या के प्रत्यर्पण के प्रयास में जुटी है।
आपको बता दें कि विजय माल्या पर बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए नहीं चुकाने के साथ मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है। वर्ष 2016 में वह लंदन भाग गया था। हाल ही में उसने एक ट्वीट के जरिये बैंकों से लिये कर्ज की मूल रकम लौटाने की पेशकश की थी। उसका कहना था कि वह ब्याज की राशि नहीं चुका सकता।
अगर जांच एजेंसियां माल्या के प्रत्यर्पण में सफल हो जाती हैं तो मिशेल के बाद ये उनकी दूसरी बड़ी सफलता होगी।
Related Posts
June 17, 2020 कोरोना से होनेवाली मौतों पर नहीं लग पा रहा ब्रेक, 4 और ने गंवाई जान..! इंदौर : कोरोना से होनेवाली मौतों पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। प्रतिदिन 3 से 4 मरीज अपनी […]
October 10, 2023 पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ
इंदौर : विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीठासीन अधिकारियों का निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण […]
October 14, 2020 कार्तिक पूर्णिमा पर सोलह लाख दीपों से जगमगाएगा पितृ पर्वत
इंदौर : पितरेश्वर धाम पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक बुलाई […]
March 4, 2022 पश्चिम- मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं को गति मिलने का किया दावा
इंदौर : पश्चिम एवं मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने शुक्रवार 4 मार्च को […]
June 13, 2020 जब कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा था, तब कहां थे कांग्रेसी- उमेश शर्मा इंदौर : बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की […]
December 11, 2021 भिक्षावृत्ति में लगे लोगों को मुफ्त अनाज देगी मप्र सरकार
भोपाल : मध्यप्रदेश देश में चौथा सबसे गरीब राज्य है। इस दाग से पीछा छुड़ाने और प्रदेश की […]
June 30, 2020 नामों को लेकर फंसा पेंच, अब 2 जुलाई को मन्त्रिमण्डल विस्तार के आसार..! भोपाल : केंद्रीय नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गहन मन्त्रणा के बाद मुख्यमंत्री […]