राजेन्द्र नगर में मनाई गई डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती, अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

  
Last Updated:  December 4, 2021 " 05:07 pm"

इंदौर : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सहकारी गृह निर्माण संस्था, सहकारी उपनगर मंडल राजेंद्र नगर द्वारा उनकी प्रतिमा का पूजन कर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जरुरतमंद नागरिकों को एजी नेत्र चिकित्सालय के प्रमुख प्रणव शुक्ला की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण के कूपन एवं कोरोना से बचाव के लिए मास्क का वितरण किया गया।
राजेन्द्र नगर सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के संचालक रहे ए.एन. लिटोरिया, सतीश येवतीकर, हेमंत तिवारी, नकुल गजांकुश, अनीष बोहरा तथा पूर्वांचल महासंघ के सुधाकर दुबे, अनिल चौबे, मनोज तिवारी, के.के. तिवारी, अ.भा. कायस्थ महासभा के रत्नेश श्रीवास्तव, सुरेश सक्सेना, उषा श्रीवास्तव और पूर्वांचल के अन्य समाज बंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष मीनाक्षी जायसवाल, महिला कांग्रेस की गायत्री तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष लोकेश भार्गव, परशुराम महासभा के धीरज तिवारी, सोनू शर्मा, चेतन त्रिपाठी, टी.टी. तिवारी, नगर सुरक्षा समिति के पूर्व संयोजक राजेन्द्र रामावत, मजदूर संघ के तेजाभाई, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद जोशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश सोनी, योगेश टोरिया, छाया चौधरी सहित क्षेत्र के नागरिकों ने भी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा एवं रोटरी पर माल्यार्पण कर उनकी जयंतजी मनाई। संचालन संजय मिश्रा ने किया और आभार प्रणव शुक्ला ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *