सिंगापुर टाउनशिप में आयोजित भागवत कथा का समापन

  
Last Updated:  December 18, 2022 " 03:26 pm"

नतमस्तक हो मंत्री तुलसी सिलावट ने माना जनता का आभार।

हज़ारों भक्तों ने ग्रहण की भोजन प्रसादी।

इंदौर : साँवेर विधानसभा में आने वाली सिंगापुर टाउनशिप में श्रीमद् भागवत कथा का समापन शनिवार को हुआ। विराट जन सेवा समिति व मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा आयोजित कथा में प्रतिदिन हजारों लोगों ने ज्ञान भक्ति के सागर में डुबकी लगाई। भाजपा नेता चिंटू सिलावट ने बताया कि संभवतः सिंगापुर टाउनशिप में यह पहली भागवत कथा हुई जिसमें हजारों की तादाद में भक्त पधारें। भक्ति का ऐसा माहौल बना जो देखते ही बनता है। हजारों लोगों ने एक साथ कथा श्रवण की व प्रतिदिन हज़ारों लोगों को भोजन प्रसाद का वितरण भी समिति द्वारा किया गया। 51 जोड़ों द्वारा कथा विश्राम के बाद पूर्णाहुति दी गई। अंत में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र व आसपास के हजारों लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

मंत्री सिलावट ने माना जनता का आभार।

मंत्री तुलसी सिलावट ने जनता का आभार मानते हुए कहा कि आप नहीं होते तो यह कथा अद्भुत नहीं होती। अगर इसका श्रेय जाता है, तो वह आपको जाता है। जो कुछ मिला है, आपके आशीष से मिला है। आयोजन की भव्यता आपसे है। अपनी बात में पप्पू शर्मा, राजेश पांडे, विक्की रघुवंशी, गुड्डू जैसवाल, पं. संदीप शर्मा को पांच पांडव बताते हुए मंत्री सिलावट ने कहा कि इन पांचों पांडवों ने मिलकर इस संकल्प को पूरा किया। साथ ही पूरी विराट जन सेवा समिति के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। आयोजन में मुख्य रूप से स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मयंक सिंह सिसौदिया, उत्तम स्वामी, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला उपस्थित हुए।

रविवार शाम को खाटू श्याम का दरबार कथा पंडाल में सजेगा व विशाल भजन संध्या होगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अरविंद पंवार ने दी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *