इंदौर : मप्र के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि संगठित अपराधों से निपटने व उनकी रोकथाम के लिए मप्र गैंगस्टर विरोधी विधेयक लाया जा रहा है। अवैध शराब, खनिज माफिया, भूमाफिया, वन माफिया, जुआ और अवैध विस्फोटक रखने व परिवहन सहित हरतरह के संगठित अपराधों को इसके दायरे में रखा जाएगा।
2 से 10 वर्ष तक की सजा का होगा प्रावधान।
गृहमंत्री मिश्रा ने बताया गैंगस्टर विरोधी विधेयक में 2 से 10 वर्ष तक की सजा और 25 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान होगा। गैंगस्टर्स के सहयोगियों को भी इस विधेयक के तहत 3 से 10 साल की सजा होगी।
लोकसेवकों पर हमला करना पड़ेगा महंगा।
गृहमंत्री मिश्रा ने बताया कि माफिया द्वारा लोकसेवकों पर हमला करने की दशा में सजा 5 से 10 वर्ष और जुर्माना 30 हजार रुपए होगा।
संपत्ति होगी राजसात, विशेष कोर्ट में चलेगा केस।
इस विधेयक के तहत संगठित अपराधों में लिप्त व्यक्ति की संपत्ति राजसात किए जाने का भी प्रावधान है। ऐसे अपराधों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय भी बनाए जाएंगे, जहां परिस्थिति नुसार एक्चुअल या वर्चुअल दोनों तरह से सुनवाई हो सकेगी। आरोपी के फरार होने की दशा में भी सुनवाई चलती रहेगी।
गवाहों को मिलेगा पूरा संरक्षण।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि संगठित अपराधों के मामलों में गवाही बन्द कमरे में न्यायाधीश के समक्ष होगी। गवाहों को पूरी सुरक्षा भी दी जाएगी ताकि उन्हें कोई डरा- धमका न सकें।
Related Posts
March 26, 2021 कृष्णमुरारी मोघे ने सीएम को लिखा पत्र, होलिका दहन व पूजन के लिए छूट प्रदान करने का किया अनुरोध
इंदौर : होली पर लॉकडाउन और धुलंडी पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जाने को लेकर सियासत […]
December 18, 2021 गुरु- शिष्य परंपरा के प्रति जितना सम्मान इंदौर में है, अन्यत्र नहीं- पं. चौरसिया
इंदौर : संगीत में खुदा बसता है, राम बसते हैं। ये कहना गलत है कि शास्त्रीय संगीत के […]
June 14, 2024 वाहन चुराकर अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : चार पहिया वाहन चुराने वाले चोर गिरोह का, पुलिस थाना लसूडिया इंदौर ने पर्दाफाश […]
September 17, 2021 पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना के साथ किया गया हवन, गृहमंत्री मिश्रा सहित सैकड़ों ने यज्ञ में दी आहुतियां
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्मदिन पर आर्य समाज मंदिर मल्हारगंज में […]
January 23, 2025 महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे श्रद्धालु
रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लगाया गया […]
August 13, 2023 गोपुर चौराहे पर वीर दुर्गादास प्रतिमा की स्थापना और सौंदर्यीकरण का महापौर ने किया भूमिपूजन
पौराणिक थीम पर चौराहे के साथ ही धातु की प्रतिमा का होगा निर्माण।
इंदौर : महापौर […]
July 30, 2023 यौमे आशूरा के मौके पर शहरभर से निकलकर कर्बला मैदान पहुंचे ताज़िए
शाही शानो शौकत के साथ निकला सरकारी ताजिया।
सर्वधर्म संघ ने किया अखाड़े और ताज़िए के […]