इंदौर : ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई बदसलूकी गुरुवार को दिनभर चर्चा का विषय रही,बावजूद इसके मालू इसे तूल नहीं देना चाहते। उनका कहना है कि बदसलूकी करने वाले निचले स्तर के पुलिसकर्मी थे जो उन्हें जानते नहीं थे। वरिष्ठ अधिकारियों के यह बात ध्यान में लाते ही सम्बंधित पुलिसकर्मियों ने अपनी गलती मानकर खेद व्यक्त कर दिया था। अतः मामले का पटाक्षेप हो गया है। वे नहीं चाहते कि मामले को तूल दिया जाए।
ये हुई थी घटना।
बताया जाता है कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान छावनी क्षेत्र में सिंधिया रथ से उतरकर जगन्नाथ स्कूल में चल रहे टीकाकरण केंद्र का अवलोकन करने पहुंचे थे। बीजेपी नेता गोविंद मालू भी उनके पीछे वहां जाने लगे, तभी वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और बदसलूकी करते हुए पीछे धकेल दिया था। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गई थी। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही थी, पर इसे गोविंद मालू की सहृदयता ही कहा जाएगा कि उन्होंने मामले को तूल देना उचित नहीं समझा।
Related Posts
December 25, 2018 मोहम्मद रफी पर फ़िल्म बनाएंगे बेटे शाहिद इंदौर: फ़िल्म इंडस्ट्री में कई गायक कलाकार आये और बड़ा मुकाम बनाया लेकिन जो मुकाम मुकेश, […]
February 5, 2023 यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने प्रेस्टीज स्कूल के छात्रों ने पेश किया नुक्कड़ नाटक
इंदौर को यातायात में भी नंबर वन शहर बनाने का लिया गया संकल्प।
इंदौर : प्रेस्टीज […]
September 18, 2020 सांसद लालवानी की सिंधी राज्य की मांग विभेदकारी..! इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने गुरुवार को संसद में सिंधी में दिए गए भाषण में सात मांगे […]
December 26, 2021 गरीब बच्चों के संग साक्षी सेवा समिति ने बांटी क्रिसमस की खुशियां
इंदौर : 25 दिसंबर क्रिसमस डे के अवसर पर साक्षी सेवा समिति के सदस्यों ने साकेत नगर में […]
April 21, 2025 डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाला एक और आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
अभी तक कुल 17 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार।
एक महिला फरियादी को डिजिटल अरेस्ट कर ठग ली […]
January 20, 2017 कटक वनडे के साथ भारत ने जीती सीरीज, युवी मैन ऑफ द मैच कटक। बाराबाती स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को 15 रन हरा कर मैच के साथ सीरीज भी अपने नाम […]
November 23, 2021 सतर्क अभियान के जरिए ट्रैफिक सुधार की पहल, एनजीओ की ली जा रही मदद
इंदौर : शहर के बिगड़े ट्रैफिक में सुधार के लिए इंदौर पुलिस अब दिल्ली के एक एनजीओ की मदद […]