इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोमवार को एयरपोर्ट पर अगवानी की और लगे हाथ पत्र सौंपकर इंदौर से सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के साथ पुणे और सूरत के लिए भी फ्लाइट की मांग की।
दुबई फ्लाइट के बढाएं जाएं फेरे।
सांसद लालवानी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को दो पत्र सौंपे। एक पत्र के जरिए इंदौर से सिंगापुर के लिए सीधी फ्लाइट की मांग की वहीं दुबई फ्लाइट को मिल रहे बेहतर प्रतिसाद को देखते हुए उसे हफ्ते में 3 दिन चलाने की मांग की गई।
इंदौर से पुणे व सूरत के लिए भी शुरू हो सीधी फ्लाइट।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि उन्होंने दूसरे पत्र के जरिए इंदौर से पुणे और सूरत के लिए भी नई फ्लाइट शुरू करने की मांग की है। सांसद लालवानी ने अपने पत्र में लिखा है कि इंदौर और सूरत दोनों बड़े व्यापारिक केंद्र हैं। फ्लाइट शुरू होने से व्यापारियों को आसानी होगी। साथ ही, पुणे एजुकेशन और आईटी का बड़ा केंद्र है। ऐसे में इन दोनों फ्लाइट के शुरू होने से हजारों यात्रियों को फायदा होगा।
Related Posts
July 18, 2023 प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों के लिए 1881 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में संशोधनों को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री चौहान की […]
November 15, 2021 महानाट्य जाणता राजा के निर्माता शिवशाहीर बाबासाहब पुरंदरे नहीं रहे
इंदौर : छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र को महानाट्य 'जाणता राजा' के जरिए जन-जन तक […]
February 27, 2021 आयुष- हीरक और वैष्णवी- गार्गी ने युगल खिताब पर जमाया कब्जा
इंटरनेशनल वल्र्ड टेनिस टूर जूनियर आईटीएफ ग्रेड-5 टेनिस चैंपियनशिप।
इंदौर : अमेरिका […]
October 14, 2023 कलेक्टर ने गरबा आयोजकों से किया मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में योगदान देने का आग्रह
‘शक्ति, भक्ति और सख्ती’ आयोजन में हुआ प्रशासन और गरबा संचालकों के मध्य सार्थक […]
January 10, 2023 अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के साथ सिंगापुर का एमओयू
इंदौर : प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सिंगापुर से आए हुए प्रतिनिधि मंडल ने लोकमान्य नगर, […]
March 18, 2022 उत्साह के साथ मनाया गया धुलेंडी का पर्व, रंगों में सराबोर हुए हर उम्र के लोग
इंदौर : गुरुवार रात होलिका दहन के बाद शुक्रवार को धुलेंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। […]
May 26, 2023 दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में इंदौर दूसरे नंबर पर
लहरी अंकल की कार्टूनशाला में बोले ट्रैफिक स्टार रणजीत सिंह
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब […]