इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोमवार को एयरपोर्ट पर अगवानी की और लगे हाथ पत्र सौंपकर इंदौर से सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के साथ पुणे और सूरत के लिए भी फ्लाइट की मांग की।
दुबई फ्लाइट के बढाएं जाएं फेरे।
सांसद लालवानी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को दो पत्र सौंपे। एक पत्र के जरिए इंदौर से सिंगापुर के लिए सीधी फ्लाइट की मांग की वहीं दुबई फ्लाइट को मिल रहे बेहतर प्रतिसाद को देखते हुए उसे हफ्ते में 3 दिन चलाने की मांग की गई।
इंदौर से पुणे व सूरत के लिए भी शुरू हो सीधी फ्लाइट।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि उन्होंने दूसरे पत्र के जरिए इंदौर से पुणे और सूरत के लिए भी नई फ्लाइट शुरू करने की मांग की है। सांसद लालवानी ने अपने पत्र में लिखा है कि इंदौर और सूरत दोनों बड़े व्यापारिक केंद्र हैं। फ्लाइट शुरू होने से व्यापारियों को आसानी होगी। साथ ही, पुणे एजुकेशन और आईटी का बड़ा केंद्र है। ऐसे में इन दोनों फ्लाइट के शुरू होने से हजारों यात्रियों को फायदा होगा।
Related Posts
March 2, 2021 कुसुमांजलि के जरिए मराठी कवि कुसुमाग्रज को किया गया याद, विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
इंदौर : संस्था मुक्त संवाद द्वारा मराठी राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम […]
December 7, 2022 गीता युद्ध के मैदान में भी संवाद का पक्षधर ग्रंथ है – स्वामी गोविंददेव गिरी
गीता जयंती महोत्सव में श्रद्धालुओं को हिंदुत्व की रक्षा की दिलाई गई शपथ।
इंदौर : […]
June 24, 2021 खत्म हो रही कोरोना की संक्रमण की दूसरी लहर, नए म्यूटेंट ने बढ़ाई चिंता…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण धीमी गति से ही सही पर विदा हो रहा है। नए संक्रमित मामले उंगलियों […]
August 6, 2021 युवक- युवती को डरा- धमकाकर मोबाइल व रुपए छीननेवाले बदमाश सीसीटीवी की मदद से पकड़ाए
इंदौर : सीसीटीवी कैमरे फिर पुलिस के मददगार बनें। लड़का लड़की को डरा धमका कर उनसे मोबाइल […]
July 4, 2022 हैदराबाद के केयर हॉस्पिटल ग्रुप ने सीएचएल हॉस्पिटल का किया अधिग्रहण
इंदौर : हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल ग्रुप, जो टीपीजी ग्रोथ मैनेज्ड एवर केयर फंड का […]
May 16, 2025 गुणवत्ता युक्त चिकित्सा शिक्षा हमें विश्वगुरु बना सकती है..
हर शिक्षित व्यक्ति एक गरीब को शिक्षा देने का प्रण लेंं..
अभ्यास मंडल की […]
November 2, 2021 जन मित्र औषधि सम्मेलन में जेनेरिक औषधियों को लेकर दी गई उपयोगी जानकारी
इंदौर : राष्ट्रीय एकता सप्ताह के तहत भारत सरकार के रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय और औषधि […]