नई दिल्ली : केंद्रीय राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 16 और 17 सितंबर को इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगें। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शहर में होंगे। इस दौरान इंदौर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें मिल सकती है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गड़करी और मुख्यमंत्री चौहान की उपस्थिति में इंदौर के फर्नीचर क्लस्टर का लोकार्पण हो सकता है। साथ ही, मल्टी लेवल लॉजिस्टिक्स हब का भी एमओयू सम्भव है। इसके अलावा इंदौर और आसपास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती है।
एक्सप्रेस वे का करेंगे निरीक्षण।
केंद्रीय मंत्री गडकरी हेलीकॉप्टर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करेंगे और 16 सितंबर की शाम इंदौर पहुंचेंगे। इसी दिन वे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।
इंदौर के लिए नितिन गडकरी का दौरा बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि सांसद शंकर लालवानी पिछले कुछ समय से लगातार केंद्रीय मंत्री से मिलते रहे हैं और लॉजिस्टिक्स हब, भंवरकुआं-तेजाजी नगर सड़क, इंदौर-बैतूल-नागपुर, इंदौर से उज्जैन होकर झालावाड़, जयपुर आदि प्रोजेक्ट पर गति आई है।
Related Posts
May 13, 2020 कलेक्टर का ऐलान, ईद पर नहीं खुलेंगी मस्जिदें, गाइडलाइन का होगा सख्ती से पालन इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ कर दिया है कि किसी भी धर्मस्थल को खोलने की इजाजत नहीं […]
April 11, 2021 सुबह 7 से 10 बजे तक की जा सकती है आवश्यक वस्तुओं की खरीद
इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इंदौर में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया […]
February 5, 2023 वार्ड क्रमांक 14 और 15 के 600 यात्री अयोध्या यात्रा पर रवाना
विधायक शुक्ला ने करवाया जय श्रीराम का जयघोष।
इंदौर : एक बार फिर 600 नागरिकों का दल […]
April 1, 2020 कोरोना संक्रमण में देश के टॉप फाइव शहरों में पहुंचा इंदौर, पॉजिटिव मामले बढ़कर हुए 63 इंदौर : कोरोना संक्रमित मामले इंदौर में लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते ये शहर देश के टॉप 5 […]
December 4, 2021 अंधविश्वास को बढ़ावा दे रही है मंत्री उषा ठाकुर- संजय शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि प्रदेश सरकार की मंत्री उषा ठाकुर […]
May 18, 2020 लॉकडाउन 4 में शहरी सीमा से लगे गांवों में दी गई सशर्त आर्थिक गतिविधियों की छूट इंदौर : 31मई तक लागू किए गए लॉकडाउन 4 को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह ने गाइडलाइन जारी की है। […]
August 27, 2020 सीएम से मिले मोघे, बस ऑपरेटरों की परेशानी शीघ्र दूर करने का किया आग्रह भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने भोपाल […]