इंदौर : खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विवि के मैदान पर खेली गई मीडिया क्रिकेट सीरीज सीजन 12 का खिताब सांध्य दैनिक अग्निबाण की टीम ने जीत लिया। उसने फाइनल में इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनल ind 24 की टीम को पराजित किया। इसके पूर्व सेमीफाइनल मुकाबलों में अग्निबाण ने प्रभात किरण और ind 24 ने श्रमजीवी पत्रकार संघ की टीम की को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विजेता और उपविजेता टीम को किया गया पुरस्कृत।
मैच के बाद संपन्न हुए पुरस्कार वितरण समारोह में बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। विजेता अग्निबाण की टीम को ट्रॉफी और 21 हजार रुपए के नकद इनाम से नवाजा गया जबकि उपविजेता ind 24 की टीम को ट्रॉफी और 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार स्वरूप दिए गए। इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द सीरीज के लिए वाशिंग मशीन उपहार स्वरूप दी गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी प्रत्येक मैच में दिया गया। टेनिस बॉल से खेले गए इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने शिरकत की थी।
टूर्नामेंट का आयोजन इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपक कर्दम और उनके सहयोगियों ने किया था।
Related Posts
April 29, 2023 युवाओं को नशे से दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत
पैरेंट्स के साथ समाज और शिक्षक भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी।
संस्कार और संस्कृति का […]
July 27, 2019 राऊ में झुग्गियों में आग लगने के साथ फटे सिलेंडर, जनहानि नहीं इंदौर: राऊ के नेहरू नगर स्थित एक खेत में बनी झोपड़ियों में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग […]
November 3, 2021 अंतिम तीन दिन में बीजेपी ने ढहा दिया कांग्रेस का गढ़
*जोबट उपचुनाव परिणाम^
कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल ने अपने नेताओं पर लगाया भीतरघात […]
August 20, 2021 मालू ने दिखाई दरियादिली, बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों को किया माफ
इंदौर : ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता […]
March 29, 2020 कोरोना संक्रमित के भागने से मचा हड़कम्प, रिश्तेदार के घर से पकड़ाया इंदौर : रविवार को एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज के भागने से हड़कम्प मच […]
April 25, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करनेवाली गैंग का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन : स्थानीय पुलिस ने कोरोना के इलाज में काम आनेवाले रेमडेसीवीर इंजेक्शन की काला […]
August 3, 2025 मालेगांव ब्लास्ट में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को फंसाने की रची गई थी साजिश
उच्च अधिकारियों ने संघ प्रमुख की गिरफ्तारी का बनाया था दबाव।
पूर्व एटीएएस अधिकारी […]