इंदौर: विधानसभा क्षेत्र क्र. 1 से बीजेपी के प्रत्याशी रहे सुदर्शन गुप्ता सोमवार शाम बड़े भैया विष्णुप्रसाद शुक्ला के घर पहुंचे। सुदर्शन ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और चुनाव के दौरान दिए गए अपने बयान पर खेद जताया। बड़े भैया को पिता तुल्य बताते हुए सुदर्शन ने कहा जो भी घटनाक्रम हुआ उसे समाप्त समझा जाए। 82 वर्षीय बड़े भैया ने भी बड़प्पन दिखाते हुए सुदर्शन को माफ कर दिया। उन्होंने सुदर्शन को मिठाई खिलाई और कहा कि बेटे संजय और तुममें कोई फर्क नहीं है। दोनों मेरे लिए एक समान हैं। क्षेत्र का विकास दोनों मिलकर करें। बड़े भैया ने बातचीत के दौरान अपने संस्मरण भी सुनाए।
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही विधायक संजय शुक्ला, सुदर्शन के घर पहुंचे थे। सुदर्शन से गले मिलने के साथ उन्होंने उनकी माताजी का आशीर्वाद भी लिया था। संजय ने चुनावी कड़वाहट भूलकर क्षेत्र की बेहतरी में सुदर्शन को साथ लेने की बात भी कही थी। संजय की सौजन्यता का ही ये असर रहा कि सुदर्शन भी बड़े भैया के घर पहुंच गए और रिश्तों में आई तल्खी खत्म हो गई।
Related Posts
March 12, 2023 युवक की आत्महत्या के मामले में टीआई दिलीप पुरी और एसआई विकास शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज
युवती संग लापता होने पर थाना परिसर में की थी पिटाई,
दुष्कर्म और तस्करी में फंसाने की […]
May 25, 2023 दो अवैध फायर आर्म्स और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया शातिर बदमाश
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही 01 शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
April 16, 2021 ऑक्सीजन व रेमडेसीवीर की कमीं शीघ्र होगी दूर, मिलकर करें कोरोना का मुकाबला, बोले कलेक्टर और डीआईजी
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई जबरदस्त तेजी से बिगड़े हालात के बीच कलेक्टर मनीष सिंह और […]
January 3, 2024 महापौर पुष्यमित्र भार्गव के जन्मदिन पर संतों को भेंट किए गए कंबल
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बिजासन रोड स्थित प्राचीन […]
February 22, 2020 बैटरी बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर नष्ट इंदौर : शनिवार सुबह सांवेर रोड पर दीपमाला ढाबे के समीप बैटरी बनाने की फैक्टरी में आग लग […]
July 14, 2023 मप्र के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा 42 फीसदी महंगाई भत्ता
एक जुलाई 23 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वालों को मिलेगा चतुर्थ समयमान […]
September 14, 2019 सीएम कमलनाथ ने किया मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास इंदौर : बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास शनिवार को सीएम कमलनाथ ने किया। […]