इंदौर : दीपोत्सव का चौथा और दिवाली का दूसरा दिन याने रविवार गोवर्धन पूजा के नाम रहा। खासकर यादव समाज ने गोवर्धन पर्वत सजाकर उसकी पूजा- अर्चना की। इस मौके पर गौवंश को श्रृंगारित कर उनका भी पूजन किया गया।
गोमा की फेल में की गई गोवर्धन पूजा।
मालवा मिल क्षेत्र की गोमा की फेल बस्ती स्थित हीरालाल उस्ताद व्यायामशाला में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कांग्रेस के नेता रमेश यादव बरसों से यह कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम का दायरा सीमित रखा गया। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और सांसद शंकर लालवानी ने कार्यक्रम में अतिथि के बतौर शिरकत की। दोनों ने गोबर व मिट्टी से निर्मित गोवर्धन पर्वत की विधिवत पूजा- अर्चना की और इंदौर व प्रदेश के जल्द कोरोना मुक्त होने की प्रार्थना की। श्री वर्मा और लालवानी ने देश, प्रदेश व शहर के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनकी खुशहाली की भी कामना की।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, कांग्रेस के नेता राजेश चौकसे, गिरधर नागर, दीपू यादव, बीजेपी नेता मुन्नालाल यादव, पूर्व पार्षद गणेश चौधरी और यादव समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Related Posts
May 23, 2021 मंडियां बन्द होने से फल- सब्जियां नहीं बेच पा रहे किसान, खेतों में खराब हो रही फसल
इंदौर : कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते जिले में मंडियां बंद होने से किसान बेहद परेशान […]
March 9, 2022 मप्र के नए वित्तीय वर्ष के बजट में कोई नया कर नहीं, 13 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी
भोपाल : विपक्ष के भारी हंगामें के बीच मप्र के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2022- 23 […]
September 3, 2021 हजरत गैब शाहवली की दरगाह पर चढ़ाई गई चादर
इंदौर : मोहर्रम के महीने में चांद की 22 तारीख को हजरत सैय्यद ग़ैबशाह वली सरकार के […]
March 28, 2021 माशिमं की बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव
इंदौर : माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हाईस्कूल 10 vi एवं हायर सेकेण्डरी 12 वी की […]
January 16, 2021 स्वदेशी वैक्सीन से टीकाकरण महा अभियान देश के लिए गर्व का क्षण- शिवराज
भोपाल : कोरोना को नेस्तनाबूद करने के लिए मप्र में भी शनिवार को कोरोना टीकाकरण महा […]
October 15, 2020 सांवेर की जनता के समक्ष दण्डवत हुए सिलावट
इंदौर : बुधवार को नामांकन रैली के दौरान बाजार चौक में आयोजित आमसभा में बीजेपी प्रत्याशी […]
February 1, 2022 केंद्रीय बजट में कोई निगेटिव शॉक नहीं, सभी वर्गों का रखा गया है ध्यान- मूलचंदानी
इंदौर : बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन मप्र के महासचिव जेपी मूलचंदानी ने केंद्रीय बजट का […]