बीसीसीआई दुबई या श्रीलंका में भारत के मैच आयोजित किए जाने का आईसीसी से करेगा अनुरोध।
नई दिल्ली : फरवरी-मार्च में पाकिस्तान को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करनी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और टीम इंडिया के मैच लाहौर में आयोजित कराने का ड्राफ्ट शेड्यूल आईसीसी को सौंप दिया है। हालांकि, अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अब एक रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं के बराबर हैं। यहां तक बीसीसीआई, आईसीसी से एक मांग भी करने जा रही है।
बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है। बीसीसीआई, भारत के मैच आईसीसी से दुबई या श्रीलंका में आयोजित करने के लिए अनुरोध करेगा। इससे स्पष्ट हो गया है कि एशिया कप 2023 की तरह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान को आयोजित करनी पड़ सकती है। यहां तक कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, उसमें भी इस बात की पुष्टि नहीं की थी कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी।
Related Posts
October 4, 2019 विधायक शुक्ला की माताजी की शोक बैठक का डोम गिरा, एक की मौत, कई घायल इंदौर : शुक्रवार शाम बाणगंगा क्षेत्र में शोक बैठक के लिए लगाया गया डोम भारी बारिश के […]
July 11, 2022 कोरोना के मामलों में आई तेजी,18 फीसदी तक पहुंची संक्रमण दर, एक मरीज की मौत
इंदौर : देश के साथ इंदौर में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जून मध्य […]
July 25, 2023 कठिन समय आपको मजबूत बनाता है..
🔸राज राजेश्वरी क्षत्रिय🔸
जिस दिन मेरा जन्म हुआ उस दिन मेरे पिता को पदोन्नति पत्र […]
July 8, 2023 ‘जमीन’ से जुड़े मंत्री पर भारी पड़े विधायक और पूर्व सांसद
(कीर्ति राणा) उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव चुनाव जीते तो कहा गया था कि वो जमीन से जुड़े […]
December 27, 2022 लोकोत्सव में मनोरंजन और स्वाद के साथ लोगों के स्वास्थ्य का भी रखा जा रहा ध्यान
शिल्प मेले में नजर आ रही है लोगों की रुचि।
राजस्थान का चकरी और गुजरात का गिरिया […]
June 8, 2020 कोरोना पर कस रही लगाम लेकिन पेंडिंग सैम्पल्स की संख्या में हो रहा इजाफा..! इंदौर : कोरोना संक्रमण पर अब नियंत्रण होने लगा है ये राहत की बात है पर हमें सावधानी और […]
July 15, 2020 राजनीति, नौकरशाही और मीडिया की अंदरूनी हलचल, अरविंद तिवारी की कलम से…. *राजबाडा*
2️⃣
*रेसीडेंसी*
----------------
*अरविंद […]