इंदौर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 हेतु मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित स्वीप एक्टिविटी के तहत राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता में इंदौर की मनीषा जोशी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को भोपाल में आयोजित पुरस्कार समारोह में आमंत्रित किया गया है। तृतीय पुरस्कार के लिए 5100 रुपये की राशि तय की गई थी।
मनीषा जोशी ने प्रतियोगिता के लिए “न कोई लालच, न कोई भय-वोट करेंगे होकर निर्भय”, “निर्भीक होकर करो मतदान-लोकतंत्र की बढ़ेगी शान” दो स्लोगन भेजे थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने मनीषा जोशी को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
बता दें कि प्रतियोगी मनीषा ने एम ए (अंग्रेज़ी साहित्य) की पढ़ाई की हुई है। वे वर्तमान में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में क्रिएटिव राइटर के रूप में कार्यरत है। मनीषा जोशी पत्रकार के.एल. जोशी की सुपुत्री हैं।
Related Posts
May 28, 2020 टैक्स माफ नहीं हुआ तो एक जून से बंद रखा जाएगा यात्री बसों का संचालन इंदौर : मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में करोना के बढ़ते प्रकोप के कारण मध्य प्रदेश की सभी […]
March 27, 2022 राहगीरों से मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश पकड़ा गया, 6 मोबाइल बरामद
इंदौर : शातिर मोबाइल स्नैचर क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी […]
March 8, 2017 भौपाल-उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट मामले में आईजी लॉ एंड आर्डर मकरंद देउस्कर का बयान भौपाल-उज्जैन पसेंजर ब्लास्ट आतंकी हमला था .....आईईडी ब्लास्ट किया गया था......आईईडी […]
May 20, 2024 तीखे हुए सूरज के तेवर, लोगों का हाल, बेहाल
प्रदेश में दतिया में दर्ज किया गया सर्वाधिक 47.5 डिग्री तापमान।
इंदौर में भी 43 के […]
January 5, 2024 प्रदेश के 4 सौ से अधिक नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा।
इंदौर : नगरीय […]
April 27, 2021 मुम्बई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस 16 मई तक निरस्त, नियमित स्पेशल ट्रेन के भी कम किए गए फेरे
इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण यात्रियों की संख्या में आई भारी कमीं को […]
October 31, 2020 सुसाइड से पहले नरेंद्र रघुवंशी ने जबलपुर हाईकोर्ट को भेजा था पत्र..?
इंदौर : जीतू सोनी के साथी रहे नरेंद्र रघुवंशी के खुदकुशी मामले में नया खुलासा हुआ है। […]