इंदौर : बिजासन रोड़ पर एक महिला की कार, संतुलन बिगड़ जाने के कारण अनियंत्रित होकर रोड़ से नीचे खेत में फंस गई।
डायल-100 ने मौके पर जेसीबी बुलवा कर कार को सुरक्षित बाहर निकाला और महिला को गंतव्य के लिए रवाना किया।
पुलिस के मुताबिक जिला इंदौर के थाना गांधीनगर के तहत दिलीप नगर के पास एक महिला की कार अनियंत्रित होकर रोड़ से नीचे उतर गई और खेत में फँस गयी थी। कार निकल नहीं पा रही थी । महिला द्वारा घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 को दी गई। उक्त सूचना प्राप्ति पर इंदौर जिले के डायल-100 वाहन क्र. 48 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. में तैनात आरक्षक सुधीर मिश्रा और पायलट बंटी राठौर ने मौके पर जेसीबी बुलवा कर कार को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला ने डायल-100 का त्वरित मदद के लिए पहुंचने पर आभार जताया।
Related Posts
May 16, 2019 गोडसे पर प्रज्ञा के बयान से बीजेपी ने किया किनारा इंदौर: साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान ने एक बार फिर बीजेपी को संकट […]
September 28, 2020 भक्ति सच्ची होगी तो ठाकुरजी मदद के लिए दौड़े चले आएंगे- रामचरण दास महाराज
इंदौर : हम मनुष्य जन्म लेकर इस संसार में खाली हाथ आए हैं और खाली हाथ ही जाएंगे, इसलिए […]
January 8, 2023 दो मोबाइल लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई मोबाइल बरामद
इंदौर : मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाश, पुलिस थाना विजय […]
August 2, 2024 हंगामा और नारेबाजी के बीच बिना बहस के पारित कर दिया गया निगम बजट
लगातार हंगामा करते रहे बीजेपी पार्षद, विपक्ष को नहीं दिया बोलने का मौका।
इंदौर : […]
November 25, 2024 वायनाड में प्रियंका की जीत का इंदौर में मनाया गया जश्न
इंदौर : वायनाड में लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी जी की 4 लाख […]
January 30, 2020 स्व. ऊंटवाल को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन, आगर में होगा अंतिम संस्कार इंदौर : राजनीति में शुचिता के प्रतीक, सरल स्वभाव के धनी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश […]
March 24, 2024 नकली नोटों की सप्लाई में लिप्त चार आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 90 हजार रुपए मूल्य के पांच - पांच सौ के नकली नोट बरामद।
इंदौर : […]