इंदौर : ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस को, अपनी सक्रियता से रोककर लोगों की जान बचाने वाले थाना प्रभारी आजाद नगर को, सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हार्डिया ने सम्मानित किया।
बीती 27 सितंबर 2021 की रात एक यात्री बस बेकाबू होकर मुसाखेड़ी चौराहे पर लोगों को टक्कर मारने की स्थिति में थी। बस के ब्रेक फेल होने से ड्राइवर चलती बस से कूद गया था। यह देख, मुसाखेड़ी चौराहे पर पुलिस चेकिंग व ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैनात थाना प्रभारी आजाद नगर इंद्रेश त्रिपाठी व उनकी टीम ने अपनी सक्रियता व सूझबूझ व साहस से उक्त बस को रोककर एक गंभीर दुर्घटना होने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
थाना प्रभारी आजाद नगर इंद्रेश त्रिपाठी द्वारा किए गए उक्त सराहनीय कार्य के लिए एक कार्यक्रम के दौरान सांसद शंकर लालवानी, विधायक क्षेत्र क्रमांक 5 महेंद्र हार्डिया और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने उनका सम्मान किया। मंडल अध्यक्ष उमेश मंगरोला, सुनील वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पार्षद गण, भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे।
Related Posts
July 9, 2020 गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने उठाए सवाल..! इंदौर : यूपी के कानपुर में 9 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहे कुख्यात गैंगस्टर […]
October 27, 2021 कांग्रेस विधायक के दुष्कर्म के आरोपी पुत्र को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भिजवाया जेल
इंदौर : बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल का बेटा एवं बलात्कार मामले के आरोपी करण […]
May 16, 2021 टीकाकरण स्लॉट बुकिंग साइट हैक होने की आशंका, साइबर सेल करेगी जांच
इंदौर : जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने टीकाकरण के स्लॉट बुकिंग की साइट हैक […]
August 4, 2020 पहली बार जय जय सियाराम के नारों से गूंजा कांग्रेस कार्यालय, सुंदर कांड का किया गया पाठ इंदौर : शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में मंगलवार शाम अलग ही नजारा था। जो आज तक नहीं […]
May 1, 2024 कैंपा कोला का नया कैंपेन ‘नए इंडिया का अपना ठंडा’ लॉन्च
गर्मियों में कोक और पेप्सी को टक्कर देनें को तैयार है रिलायंस का कैम्पा कोला ।
नई […]
June 24, 2024 लोकतंत्र के लिए खतरा है एआई, बढ़ रहे इसके दुष्प्रभाव
नौकरियों को खत्म कर सकता है एआई।
आनेवाले समय में एआई के हाथ में होगा […]
October 16, 2019 ‘आरम्भ’ के मंच पर बिखरी गरबों और फैशन शो की मनोहारी छटा इंदौर : संस्था 'आरम्भ' के बैनर तले गरबा महोत्सव और फैशन शो का आयोजन किया गया। पश्चिमी […]