इंदौर : नामदेव दास त्यागी उर्फ कम्प्यूटर बाबा को आखिर 11 दिन बाद जेल से रिहाई मिल ही गई। उनके खिलाफ दर्ज चारों मामलों में जमानत मिलने के बाद गुरुवार को उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया।शाम ढले उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
एरोड्रम व गांधीनगर थाने में दर्ज किए गए हैं मामले।
कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ एरोड्रम व गांधीनगर थाने में दो- दो मामले दर्ज किए गए थे। इनमें शांति भंग करने, जातिसूचक शब्द कहने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने और गैर लाइसेंसी हथियार रखने के मामले शामिल हैं।
बाबा के आश्रम पर चला था बुलडोजर।
गोम्मटगिरी के समीप सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर आश्रम का निर्माण करने का आरोप कम्प्यूटर बाबा पर था। प्रशासन ने पूर्व में बाबा को इस सिलसिले में नोटिस भी जारी किया था। बीते 8 नवम्बर को प्रशासन ने पुलिस व नगर निगम के अमले की मदद से कम्प्यूटर बाबा के आश्रम को ध्वस्त कर दिया था। वहीं बाबा को हिरासत में लेकर जेल भिजवा दिया था। बाबा के सुपर कॉरिडोर पर आईडीए की जमीन पर किए गए कब्जे को भी प्रशासन ने हटा दिया था। इसी तरह अम्बिकापुरी एक्सटेंशन स्थित मंदिर को भी बाबा के आधिपत्य से छुड़ाकर रहवासी संघ को सौंप दिया गया था।
एक मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत।
कम्प्यूटर बाबा को आईपीसी की धारा 151 में दर्ज मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी थी। हाई कोर्ट का आदेश नहीं मानने पर जेलर और दो एसडीएम को हाईकोर्ट ने अवमानना के नोटिस भी जारी किए हैं।
Related Posts
March 30, 2021 अवैध शराब बेचने वाली तीन महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की अवैध शराब की गई जब्त
इंदौर : ड्राय डे पर अवैध शराब का विक्रय करने वाले 6 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने बन्दी […]
April 6, 2022 इंदौर ग्रामीण के सभी 15 मंडलों में मनाया बीजेपी का स्थापना दिवस, प्रधानमंत्री का सुना लाइव सम्बोधन
इंदौर : भाजपा इंदौर ग्रामीण ने पार्टी का स्थापना दिवस, मंडल स्तर पर मनाया। मंत्री तुलसी […]
June 23, 2021 स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : बुधवार 23 जून को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विजयनगर चौराहा स्थित डॉ […]
December 12, 2018 कांग्रेस ने जुटाया बहुमत, बड़ा सवाल कौन होगा सीएम..? भोपाल: मप्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने आवश्यक बहुमत जुटा लिया है। सपा अध्यक्ष […]
August 10, 2022 बांधों में जलभराव की 24 घंटे निगरानी की जाए – सिलावट
इंदौर : जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बांधों में […]
February 29, 2024 कथक कुंभ के जरिए स्थापित विश्व कीर्तिमान में इंदौर की भी रही सहभागिता
शहर की कथक नृत्यांगना प्रियंका वाघे ने अपनी शिष्याओं के साथ की कथक कुंभ में […]
January 3, 2017 मप्र सरकार ने कर्मचारियों से मांगा संपत्ति का ब्यौरा, 31 जनवरी तक हर हाल में देनी होगी जानकारी … भोपाल। राज्य शासन ने नए साल में कर्मचारियों से संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। इस संबंध में […]