20 करोड़ रुपए की लागत से अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया गया है पुल का निर्माण।
मप्र का है पहला अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पुल।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर के पिपल्याहाना में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पूल का लोकार्पण किया। अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर तैयार यह स्विमिंग पूल देश में पहला सिंक्रनाइज स्विमिंग पूल हैं। इस पूल को FINA के मानकों पर बनाया गया है। इस स्विमिंग पूल में डाइविंग पूल, रेसिंग पूल, स्पलैश पूल अलग-अलग बनाए गए हैं। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक चैन्जिंग रूम, लॉकर रूम, वॉशरूम, स्टीम बाथ एवं सोना बाथ बनाए गए हैं। स्विमिंग पूल परिसर में ही कैफेटेरिया एवं मल्टी जिम की व्यवस्था भी की जा रही है। यह FINA (Federation of International Swimming) के अनुरूप तैयार किया गया प्रदेश का एक मात्र स्विमिंग पूल है। इसकी निर्माण लागत 28 करोड़ रुपये है। 1200 दर्शकों के बैठने हेतु गैलरी का भी निर्माण किया गया है।
लोकार्पण कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, विधायक महेन्द्र हार्डिया, गौरव रणदिवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Related Posts
August 4, 2025 विधानसभा में इंदौर के विधायक जनहित के मुद्दे उठाने में रहे फिसड्डी..!
09 में से केवल 01 विधायक ने ही पूछा जनहित से जुड़ा सवाल, शेष ने साधी चुप्पी।
प्रदेश […]
August 29, 2021 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इंदौर आगमन पर बीजेपी नेता और महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने किया स्वागत
इंदौर : केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को इंदौर आई। विमानतल […]
March 29, 2021 परंपरागत ढंग से विधि विधान के साथ हुआ सरकारी होली का दहन
इंदौर : सांकेतिक होलिका दहन की छूट मिलने के बाद इंदौर की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान से […]
December 29, 2023 ट्रायल ट्रेन की चपेट में आकर दो छात्राओं की दर्दनाक मौत
मंत्री तुलसी सिलावट ने घटना पर जताया दुःख।
परिजनों को नियमानुसार दिलाई जाएगी राहत […]
May 14, 2021 कैलाश विजयवर्गीय ने ईएसआईसी टीबी अस्पताल में कोविड इंतजामों का लिया जायजा, एम्बुलेंस की भेंट
इंदौर : नंदानगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा क्षय रोग अस्पताल में वर्तमान परिस्थितियों को […]
March 2, 2020 पीएम मोदी के ट्वीट से सकते में आए करोड़ों फ़ॉलोअर्स, सोशल मीडिया से दूरी बनाने के दिये हैं संकेत इंदौर : सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]
June 22, 2024 देश को विश्वगुरु बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं पत्रकार : राज्यपाल गहलोत
इंदौर में स्थापित हो पत्रकारिता विश्वविद्यालय : उत्तम स्वामी जी।
स्टेट प्रेस क्लब के […]