इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के कार्यालय पर निमाड़ और मालवा के प्रसिद्ध लोकपर्व ‘संजा पूजन’ किया गया। यहां 144 वर्ग फ़ीट की संजा अंकित की गई और उपस्थित मातृ शक्ति व महिलाओं द्वारा संजा माता की आरती की गई।
लोक संस्कृति मंच के सरंक्षक सांसद लालवानी ने कहा कि संजा माता का पूजन के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।
लोक संस्कृति मंच आत्मनिर्भर भारत प्रशिक्षण केंद्र की एकता मेहता और उनकी टीम ने संजा बनाई। कार्यक्रम में ज्योति तोमर ,कंचन गिदवानी,शैलजा मिश्रा, संध्या यादव व अन्य महिलाओं ने मिलकर संजा माता के गीत गाए। साक्षी जगारिया,महिमा शर्मा,खुशी खत्री,राधिका खत्री,अनीश शिंदे,प्रियंका कौशल व साथियो ने सजावट कर सुंदर संजा निर्माण में योगदान दिया।
16 दिनों तक होती है संजा माता की पूजा।
ये मालवा की संस्कृति है, जिसमें 16 दिनों तक अविवाहित कन्याएं संजा माता की पूजा- अर्चना व आरती करती हैं ताकि उन्हें कुशल वर की प्रप्ति हो। संजा में किला कोर्ट बनाया जाता है, माताजी का फोटो बनाया जाता है। राधा कृष्ण की आकृति, शुभ लाभ हाथ ,तुलसी, वृक्ष, फूल पत्तियां आदि आकृतियां गोबर मिट्टी के उपयोग से बनाई जाती हैं। इसमें सजावट के लिए ताजे फूल व रंगीन पेपर कटिंग आदि उपयोग में लाई जाती है।
Related Posts
October 25, 2016 बेटी छोड़ 5 महीने में दूसरी बार भागी ब्यूटीशियन, पति को दे गई ऐसे चकमा
इंदौर। एक ब्यूटीशियन अपनी 4 साल की मासूम बच्ची को माता-पिता के पास छोड़कर दूसरी बार […]
June 30, 2020 शिवराज सरकार के सौ दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस इंदौर : मंगलवार को शिवराज सरकार के 100 दिन होने पर काँग्रेस ने प्रदेशभर में काला दिवस […]
November 15, 2021 टी- 20 विश्वकप क्रिकेट फाइनल में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : टी-20 क्रिकेट विश्वकप मैच में क्रिकेट सट्टा चलाने वाले 06 आरोपी, क्राइम ब्राँच […]
June 22, 2022 विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल हैक
इंदौर : भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल नम्बर हैक होने का मामला सामने आया है, […]
September 8, 2024 सिद्ध विजय मंदिर में मारवाड़ी सेठ के रूप में श्रृंगारित किए गए भगवान श्री गणेश
मंदिर के चारों ओर मनोहारी विद्युत सज्जा- 11 विद्वानों ने समर्पित किये छप्पन भोग […]
September 8, 2023 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में रोहिणी नक्षत्र में मनाई गई जन्माष्टमी
झमाझम बारिश, बिजली की चमक और दमक में हुआ बाल गोपाल का जन्म, भक्तों ने मनाया नंद […]
October 28, 2022 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे दो दिवसीय यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ
इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में 29 एवं 30 अक्टूबर को आयोजित होगा यंग थिंकर्स […]