इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के कार्यालय पर निमाड़ और मालवा के प्रसिद्ध लोकपर्व ‘संजा पूजन’ किया गया। यहां 144 वर्ग फ़ीट की संजा अंकित की गई और उपस्थित मातृ शक्ति व महिलाओं द्वारा संजा माता की आरती की गई।
लोक संस्कृति मंच के सरंक्षक सांसद लालवानी ने कहा कि संजा माता का पूजन के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।
लोक संस्कृति मंच आत्मनिर्भर भारत प्रशिक्षण केंद्र की एकता मेहता और उनकी टीम ने संजा बनाई। कार्यक्रम में ज्योति तोमर ,कंचन गिदवानी,शैलजा मिश्रा, संध्या यादव व अन्य महिलाओं ने मिलकर संजा माता के गीत गाए। साक्षी जगारिया,महिमा शर्मा,खुशी खत्री,राधिका खत्री,अनीश शिंदे,प्रियंका कौशल व साथियो ने सजावट कर सुंदर संजा निर्माण में योगदान दिया।
16 दिनों तक होती है संजा माता की पूजा।
ये मालवा की संस्कृति है, जिसमें 16 दिनों तक अविवाहित कन्याएं संजा माता की पूजा- अर्चना व आरती करती हैं ताकि उन्हें कुशल वर की प्रप्ति हो। संजा में किला कोर्ट बनाया जाता है, माताजी का फोटो बनाया जाता है। राधा कृष्ण की आकृति, शुभ लाभ हाथ ,तुलसी, वृक्ष, फूल पत्तियां आदि आकृतियां गोबर मिट्टी के उपयोग से बनाई जाती हैं। इसमें सजावट के लिए ताजे फूल व रंगीन पेपर कटिंग आदि उपयोग में लाई जाती है।
Related Posts
May 28, 2024 पर्यावरण दिवस से गंगा दशमी तक चलेगा जलस्रोतों के संरक्षण का अभियान
जनभागीदारी से होगी नदी, कुएं, तालाब, बावड़ियां आदि की सफाई।
जनप्रतिनिधियों के […]
July 9, 2020 चीनी राखी के मुकाबले स्वदेशी राखी लांच करेंगे सांसद लालवानी इंदौर : एकतरफ हमारे जवान चीन से लड़ाई लड़ रहे हैं और हम चीन में बनी राखी भाई-बहन के इस […]
December 3, 2019 हनी ट्रैप मामले में मीडिया ट्रॉयल पर हाई कोर्ट ने नहीं लगाई रोक इंदौर : हनी ट्रैप से जुड़े मामले में दायर की गई अलग- अलग याचिकाओं पर हाई कोर्ट की इंदौर […]
May 17, 2023 21 मई को जाल सभागृह में होगी बीजेपी नगर कार्यसमिति की बैठक
नगर कार्यसमिति को लेकर व्यवस्था टोली की बैठक संपन्न।
इंदौर : बीजेपी प्रदेश संगठन के […]
July 28, 2020 कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक.. 7 फीसदी से कम रही संक्रमितों की तादाद..! इंदौर : कोरोना के संक्रमण में सोमवार को कुछ कमीं नजर आई। 9 फीसदी के ऊपर पहुंची ग्रोथ रेट […]
May 16, 2023 अपने ही मासूम बालक की हत्या करने वाला दरिंदा पिता गिरफ्तार
सौतेले बेटे की हत्या के लिए उकसाने वाली आरोपी की तीसरी पत्नी को भी गिरफ्तार किया […]
January 2, 2017 फिंगेश्वर के पास बड़ा हादसा रायपुर. फिंगेश्वर के पास बड़ा हादसा... बस और ट्रैक्टर में सीधी भिड़ंत.... 22 घायल....7 […]