इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ परिसर पर महामंडलेश्वर महंत रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह 6 बजे शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की गई। मठ के पं. पवनदास शर्मा ने बताया कि मंडल स्थापना, कलश जवारे एवं अखंड दीप की स्थापना कर नवग्रह षोडश मातिृका पूजन के बाद की गई आरती में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। विद्वान पंडितों द्वारा इस अवसर पर मां अन्नपूर्णा, मां गायत्री एवं मां सरस्वती के समक्ष नवरात्रि में संपुटित दुर्गा सप्तशती के पाठ भी शुरू कर दिए गए हैं। इस अवसर पर तीनों माताओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया और मंदिर पर आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा की गई है। महोत्सव में प्रतिदिन सुबह-शाम दुर्गा सप्तशती के पाठ एवं रात 8 बजे महाआरती होगी। दशहरे पर 15 अक्टूबर को सुबह दुर्गा सप्तशती पाठ की पूर्णाहुति एवं कन्या भोज के साथ महोत्सव का समापन होगा।
Related Posts
November 13, 2023 विधानसभा 02 में एक दिन पहले ही मनी मेंदोला की भाई – दूज
हजारों बहनों ने उतारी आरती, कहा शगुन में दादा को देंगे सवा लाख वोट की जीत का […]
July 11, 2024 जीवन मूल्यों का सर्वश्रेष्ठ पैकेज एक गुरु ही दे सकता है : सुमित्रा ताई
इंदौर : अच्छी और उच्च शिक्षा विद्यार्थी इस इच्छा से हासिल करते हैं की आगे चल कर उन्हें […]
November 28, 2023 तनाव बढ़ने से जीवन में हो गई है हास्य- विनोद की कमी : प्रो. जोशी
इंदौर : मुक्त संवाद साहित्यिक समिति द्वारा आयोजित 13वे मराठी साहित्य सम्मेलन में तीसरे […]
October 9, 2019 वॉइस कॉलिंग पर अब जियो भी वसूलेगा शुल्क मुम्बई : रिलायंस जियो प्रबन्धन ने अपने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है। जिओ की ओर से […]
June 14, 2024 नारी की सहनशीलता, संयम और दृढ़ता की अनूठी दास्तां है नानीबाई के मायरे की कथा
अंबिकापुरी स्थित खाटू श्याम धाम के वार्षिकोत्सव में महायज्ञ जारी।
खाटू श्याम अखाड़े […]
July 8, 2023 सीधी कांड को आरएसएस से जोड़कर विद्वेष फैलाने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
सीधी प्रकरण से जोड़कर जयस के लोकेश मुजाल्दा और पत्रकार अभिषेक ने की थी RSS के बारे में […]
February 20, 2022 छात्राओं से मोबाइल लूटकर भागने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : दो शातिर मोबाइल स्नैचर, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना भंवरकुआ पुलिस की संयुक्त […]