इंदौर : माफियाओं के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जिला प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भगोड़े भूमाफिया दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक मद्दा के कब्जे की न्याय नगर गृह निर्माण संस्था की 29. 50 एकड़ बेशकीमती जमीन सरकारी घोषित कर दी। सीलिंग एक्ट के तहत मुक्त की गई यह जमीन न्याय नगर गृह निर्माण संस्था के सदस्यों की आवास समस्या हल करने के लिए लिए शासन ने शर्तों के साथ विमुक्त की थी, जिसे बाद में धोखाधड़ी करते हुए त्रिशला गृह निर्माण में शामिल कर लिया गया। बाजार मूल्य के हिसाब से यह जमीन लगभग 1 हजार करोड रुपए मूल्य की है। शासन से विमुक्ति की शर्तों का उल्लंघन कर इस जमीन का दुरुपयोग किए जाने पर कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार जुनी इंदौर रितेश व्यास ने इस जमीन का कब्जा लेने और भूमाफिया दीपक मद्दा व अन्य के खिलाफ खजराना थाने में एफआईआर भी दर्ज करवा दी। बता दें कि भू माफिया मद्दा पर पहले से ही आधा दर्जन एफआईआर खजराना और एलआईजी थाने में दर्ज हैं।
Related Posts
April 28, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, हजारों की ब्राउन शुगर बरामद
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार" के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की […]
July 16, 2023 सर्वधर्म संघ ने किया कावड़ यात्रा का स्वागत
इंदौर : संस्था सर्व धर्म द्वारा प्रतियर्षानुसार इस वर्ष भी सावन महीने में इंदौर में […]
December 15, 2021 जगदगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की चीन, पाक को ललकार, यदि वे युद्ध चाहते हैं तो हम भी तैयार हैं
इंदौर,: जगदगुरु शंकराचार्य, पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने चीन और […]
July 22, 2021 मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट पर अगस्त में फिर शुरू होगा काम, कलेक्टर ने बैठक कर समस्याओं का लिया जायजा
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने गुरुवार को अपोलो टावर स्थित मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन के […]
February 18, 2025 आजीवन सहयोग निधि को लेकर बीजेपी की बैठक आहूत
इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर आजीवन सहयोग निधि को लेकर बीजेपी इंदौर […]
February 10, 2024 11 फरवरी को झाबुआ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
रेलवे और प्रदेश सरकार की कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास।
निमाड़ अंचल को […]
September 28, 2020 पुरुषोत्तम मास ईश्वर के समीप रहकर भक्ति करने का श्रेष्ठ समय है- चैतन्य महाराज
इंदौर : कृष्ण और सुदामा की मित्रता राजा और प्रजा के मिलन की प्रतीक है। भगवान कृष्ण ने […]