पंधाना : खंडवा लोकसभा के उपचुनाव में पंधाना विधानसभा के चुनाव प्रभारी बनाए गए सांसद शंकर लालवानी बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के पक्ष में जोर- शोर से प्रचार में जुटे हैं। रविवार को सिगोट व गुडी मण्डल के गांवों में लालवानी ने घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उनसे बीजेपी के पक्ष में मतदान का आग्रह किया।
केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का ले रहे फीडबैक।
सांसद शंकर लालवानी पंधाना की जनता के बीच जाकर बड़ी आत्मीयता से मिल रहे हैं। वे लोगों की समस्याओं की जानकारी लेने के साथ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं, इस बात का भी फीडबैक ले रहे हैं। आदिवासी परिवारों से संवाद साधकर सांसद लालवानी उनके सुख- दुख में भी शामिल हो रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ता भी लालवानी की सहजता और सरलता के कायल हैं। एक भाजपा कार्यकर्ता ने एक ग्राम सम्मेलन मे उनके लिए कहा की सांसद लालवानी का व्यवहार व उनकी सादगी हमें इतनी प्रिय है की हम चाहते हैं, वो पूरे समय हमारे बीच ही रहे।
शरद पूर्णिमा के अवसर पर भी रा आदिवासी परिवारों के बीच उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर सांसद लालवानी ने उनकी संस्कृति, लोकगीतों को सुना और उनके साथ नृत्य भी किया।।
Related Posts
July 15, 2020 राजनीति, नौकरशाही और मीडिया की अंदरूनी हलचल, अरविंद तिवारी की कलम से…. *राजबाडा*
2️⃣
*रेसीडेंसी*
----------------
*अरविंद […]
May 12, 2024 साहित्यकार हरेराम वाजपेयी का किया गया सम्मान
मुद्रा व टिकट संग्राहक भी किए गए सम्मानित।
इंदौर : इंदौर फिलेटेलिक एंड न्यूमिस्मेटिक […]
January 16, 2022 सीवरेज सफाई में लापरवाही बरतने पर दो निगम अधिकारी निलंबित
इंदौर : निगमआयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर की सफाई व्यवस्था के साथ ही अहिल्या पलटन, जूना […]
November 18, 2019 नागर चितौड़ा समाज का संकल्प, शहर को 4 थी बार भी बनाएंगे नम्बर वन इंदौर : श्री नागर चित्तौड़ा वैश्य महाजन पंचमंडल समाज का मिलन समारोह गुमाश्ता नगर स्थित […]
January 25, 2023 हिंदूवादी संगठनों ने फिल्म पठान का किया विरोध, कई सिनेमाघरों में रोका फिल्म का प्रदर्शन
इंदौर : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान के विरोध में कई दिनों से सोशल […]
November 28, 2021 सीएम शिवराज की फटकार के बाद मंत्री बिसाहूलाल ने महिलाओं के प्रति दिए बयान पर जताया खेद, मांगी माफी
भोपाल : कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल द्वारा बीते दिनों अनूपपुर की जनसभा में उच्च वर्ग की […]
August 10, 2024 सोशल मीडिया पर प्रेम प्रसंग में 50 फीसदी नाबालिग बालिकाओं ने छोड़ा घर
पुलिस की केस स्टडी में ये तथ्य हुआ उजागर।
18% को नहीं पता यह अपराध है।
इंदौर : […]