भोपाल : मध्यप्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित अभिनेत्री विद्या बालन स्टारर फ़िल्म ‘शेरनी’ के निर्माताओं- टी-सीरीज़ और अबूदंतिया इंटरटेनमेंट के साथ मार्केटिंग साझेदारी की है। प्रमुख सचिव, पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि फिल्म ‘शेरनी’ को मध्यप्रदेश के वास्तविक और मनोहारी जंगलों, कान्हा नेशनल पार्क, रायसेन के भूत पलासी और बालाघाट के आसपास के क्षेत्रों में शूट किया गया है। फिल्म ‘शेरनी’ का वर्ल्ड प्रीमियर 18 जून को 240 से अधिक देशों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा। प्रदेश की नैसर्गिक सुंदरता से पर्यटकों को रू-ब-रू कराने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड, ‘शेरनी’ फिल्म के निर्माताओं के साथ सिंबायोटिक मार्केटिंग और प्रमोशन कैंपेन में भागीदारी कर रहा है। सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया में हैशटैग #MPKiSherni के साथ फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है।
Related Posts
July 7, 2021 कश्मीर से धारा 370 हटाकर पीएम मोदी ने डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया
इंदौर : बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि शिक्षाविद्, चिंतक, भारतीय जनसंघ के […]
March 23, 2023 मानहानि केस में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को सुनाई 2 साल की सजा
अहमदाबाद : मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते […]
November 25, 2022 राजवाड़ा उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर : शहर के राजवाडा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ […]
March 1, 2023 मनीष सिसोदिया को ‘सुप्रीम’ झटका, हाईकोर्ट जाने की दी नसीहत
नई दिल्ली : शराब घोटाला मामले में CBI की रिमांड पर चल रहे दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM […]
December 15, 2019 भोपाल सेक्स रैकेट मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार भोपाल : पिछले दिनों राजधानी के कोलार क्षेत्र में उजागर हुए सेक्स रैकेट और हनी ट्रैप […]
August 7, 2024 विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 269 से अधिक विकास कार्यों का मंत्री व महापौर ने किया शुभारंभ
महापौर व बीजेपी निगम परिषद के दो वर्ष पूरे होने पर दी सौगात।
सिरपुर ईट भट्टा टंकी का […]
August 16, 2020 रिकॉर्ड टेस्टिंग से संक्रमितों की संख्या फिर दो सौ के पार, बैकलॉग में आई कमीं…! इंदौर : शनिवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर की गई रिकॉर्ड टेस्टिंग में दो सौ से ज्यादा […]