इंदौर : लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर- दबोचा।
यह था मामला।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आर डी कंस्ट्रक्शंस कम्पनी ने इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों में नलकूप खनन का कार्य किया है। इसके भुगतान को लेकर न्यायालय में मामला लंबित है। कंपनी द्वारा लगभग एक करोड़ 74 लाख के कार्य किए गए हैं, जिसमें विभाग द्वारा 1 करोड़ 30 लाख का भुगतान किया गया । आरडी तथा सुरक्षा निधि की राशि काटकर एक करोड़ 5 लाख की राशि कम्पनी को प्राप्त हुई। इस भुगतान के एवज में 17 लाख रुपए कार्यपालन यंत्री द्वारा रिश्वत के रूप में मांग की जा रही थी। पहली किस्त के रूप में ₹5 लाख पूर्व में ही ले लिए थे। इस बारे में आवेदक कम्पनी आर डी कंस्ट्रुक्शन्स ने लोकायुक्त पुलिस इंदौर को शिकायत की थी। सोमवार 8 नवम्बर 2021 को 50 हजार नगद तथा 11.50 लाख रुपए के सेल्फ चेक इस बाबत की नकद राशि मिलते ही उन्हें लौटा दिया जाएगा, लेते हुए पालिका प्लाजा इंदौर के भूतल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के आरोपी कार्यपालन यंत्री राकेश कुमार सिंघल को रंगे हाथों पकड़ा गया। गया। आरोपी अधिकारी सिंघल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
October 12, 2020 सभी 28 सीटों पर कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के साथ तालमेल बिठाएंगे डॉ. वाजपेयी
इंदौर : प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अपनी […]
May 14, 2020 कोरोना के 61 नए मामले आए सामने, 52 मरीजों ने कोरोंना से पाई मुक्ति.. इंदौर : गुरुवार को कोरोना संक्रमित मामलों में बीते 4 - 5 दिनों की तुलना में कमीं देखी […]
January 11, 2021 लंबे समय बाद कोरोना संक्रमण से नहीं हुई कोई मौत, सौ से कम दर्ज हुए संक्रमित मामले
इंदौर : कोरोना संक्रमण पर इंदौर जिले में अब काफी हद तक काबू पा लिया गया है। रविवार को […]
March 19, 2025 आईडीए से चर्चा कर नए दवा बाजार के लिए दिलाएंगे जगह : मंत्री विजयवर्गीय
दवा की दुकान संचालित करने वाली 125 महिलाओं का सम्मान।
इंदौर : प्रदेश के नगरीय […]
February 19, 2019 जाधव केस को स्थगित करने की पाक की मांग खारिज द हेग: इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने मंगलवार को कुलभूषण जाधव केस को स्थगित करने की […]
February 7, 2017 ना घोड़ी न बैण्ड-बाजे, साइकिल से आई बारात कोटा /दूल्हा घोड़ी पर नहीं, साइकिल पर सवार था। पीछे-पीछे साइकिलों पर ही सवार बाराती। ना […]
November 13, 2023 जब भी क्षेत्रीय जनता को जरूरत पड़ी, मैं मदद के लिए तत्पर रहा : मधु वर्मा
क्षेत्रीय विधायक ने नहीं ली कभी क्षेत्र की सुध।
जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह मातृशक्ति […]