इंदौर : लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर- दबोचा।
यह था मामला।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आर डी कंस्ट्रक्शंस कम्पनी ने इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों में नलकूप खनन का कार्य किया है। इसके भुगतान को लेकर न्यायालय में मामला लंबित है। कंपनी द्वारा लगभग एक करोड़ 74 लाख के कार्य किए गए हैं, जिसमें विभाग द्वारा 1 करोड़ 30 लाख का भुगतान किया गया । आरडी तथा सुरक्षा निधि की राशि काटकर एक करोड़ 5 लाख की राशि कम्पनी को प्राप्त हुई। इस भुगतान के एवज में 17 लाख रुपए कार्यपालन यंत्री द्वारा रिश्वत के रूप में मांग की जा रही थी। पहली किस्त के रूप में ₹5 लाख पूर्व में ही ले लिए थे। इस बारे में आवेदक कम्पनी आर डी कंस्ट्रुक्शन्स ने लोकायुक्त पुलिस इंदौर को शिकायत की थी। सोमवार 8 नवम्बर 2021 को 50 हजार नगद तथा 11.50 लाख रुपए के सेल्फ चेक इस बाबत की नकद राशि मिलते ही उन्हें लौटा दिया जाएगा, लेते हुए पालिका प्लाजा इंदौर के भूतल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के आरोपी कार्यपालन यंत्री राकेश कुमार सिंघल को रंगे हाथों पकड़ा गया। गया। आरोपी अधिकारी सिंघल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
April 4, 2020 घर-घर खाद्य सामग्री बंटवाने में पुलिस के ‘प्रहरी’ करेंगे सहयोग इंदौर : सम्पूर्ण लॉकडाउन की स्थिति में शहर के लोगों तक खाद्य सामग्री की उपलब्धता […]
May 15, 2021 जन्मदिन पर कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना पीड़ितों के लिए उपलब्ध कराई 200 ऑक्सीजन मशीन
इंदौर : भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अक्सर ऐसे काम करते हैं, जिनका लाभ समाज के बड़े […]
October 7, 2023 अखंड धाम की गौशाला का 37 लाख रुपए की लागत से होगा जीर्णोद्धार
कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर ने किया भूमि पूजन।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव को स्मार्ट […]
April 8, 2017 कश्मीर में 13 साल बाद अप्रैल में बर्फ-बाढ़, 4 मरे; एवलान्च में 2 जवानों की मौत श्रीनगर/नई दिल्ली. कश्मीर में 13 साल बाद अप्रैल के महीने में बर्फबारी और बारिश दोनों हो […]
August 21, 2019 नाटकीय घटनाक्रम के बाद सीबीआई की गिरफ्त में आए चिदंबरम नई दिल्ली : बुधवार रात नाटकीय घटनाक्रम के बाद आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में […]
March 24, 2021 तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, पौने पांच सौ से अधिक मिले नए संक्रमित, दो की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार बहुत तेज नजर आ रही है। हर दिन बढ़ रहे […]
June 16, 2021 कार सवार महिला प्रोफेसर ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारी, मौके पर ही हुई मौत
इंदौर : किला मैदान रोड पर कार ने पैदल जा रहा बुजुर्ग कार की चपेट में आ गया । बुजुर्ग की […]