इंदौर : प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अपनी आईटी तथा सोशल मीडिया टीम को मजबूत बनाने पर ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया सेल के राष्ट्रीय सह-समन्वयक तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र बाजपेयी को उपचुनावों में सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग तथा सभी 28 विधानसभाओं में प्रत्याशियों की सोशल मीडिया टीम से समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है|
डॉ. बाजपेयी की नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ बाजपेयी की पहचान मध्यप्रदेश में कांग्रेस आईटी सेल की एक बड़ी टीम बनाने को लेकर है। वे पहले यूथ कांग्रेस तथा उसके बाद प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के दो बार अध्यक्ष रहे। अपनी कार्यशैली से छोटे से छोटे और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक निष्ठावान टीम तैयार की तथा एक बड़ा नेटवर्क खड़ा कर दिया जिससे पिछले चुनावों में भाजपा को पछाड़ते हुए प्रदेश में श्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनीं थी।
बाजपेयी के पुनः प्रदेश में सक्रिय होने से कार्यकर्ताओं की एक बड़ी टीम इन उपचुनावों में सक्रिय हो जाएगी तथा इसका फायदा कांग्रेस को सभी सीटों पर होगा|
Related Posts
March 2, 2025 24 घंटे ट्रैकिंग सिस्टम की निगरानी में रहेंगी पुलिस थानों की मोबाइल वैन और अन्य वाहन
पुलिस कमिश्नर इंदौर ने किया पुलिस की गाड़ियों के जीपीएस आधारित ट्रैकिंग व मॉनिटरिंग […]
February 6, 2022 लताजी की सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी- पीएम मोदी
मुम्बई : लता मंगेशकर सदी की वो महान गायिका थीं, जिन्होनें कई पीढ़ियों को अपनी आवाज के […]
April 27, 2025 दिल्ली मेट्रो ने शहीदों के चित्रों से सजाई एक स्टेशन की दीवार
नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने परमवीर चक्र विजेता सभी वीर सैनिकों और […]
October 6, 2021 दो नाबालिग सहित 5 आरोपी डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार, हथियार, चोरी के वाहन और मोबाइल बरामद
इंदौर : हीरानगर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 5 आरोपियों को बन्दी बनाया। इनमें दो […]
December 19, 2020 आगामी बजट को लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कारोबारियों से लिए सुझाव
इंदौर : शुक्रवार को इंदौर प्रवास पर आए वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने इंदौर में […]
December 27, 2022 ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कॉलोनी काटकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : प्रॉपर्टी की धोखाधडी के मामले में फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने बंदी […]
December 5, 2021 अभिनव कला समाज के मंच पर नाटक साकेत का मंचन
इंदौर : मैथिलीशरण गुप्त के प्रसिद्ध नाटक साकेत का मंचन अभिनव कला समाज़ के मंच पर […]