इंदौर : रणजीत हनुमान की शोभायात्रा के दौरान सड़क किनारे व डिवाइडर के बीच लगे पेड़- पौधों को हुए नुकसान को लेकर नगर निगम द्वारा मंदिर प्रबंधन से जुर्माना राशि वसूलने का मामला तूल पकड़ गया है।कांग्रेस ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना लिया तो उधर बीजेपी नेता भी नाराजगी जता रहे हैं।पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि रणजीत हनुमान की शोभायात्रा में लगभग एक लाख लोग शामिल थे। यह धार्मिक आस्था का मामला है। लोगों की धार्मिक आस्था पर यह सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि क्या आगे इस तरह की कार्रवाई नगर निगम सभी धार्मिक स्थलों पर करेगा..? यह सवाल नगर निगम आयुक्त से पूछा जाना चाहिए। क्या नगर निगम में अफसरशाही हावी हो रही है..? इस सवाल के जवाब में पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने कहा कि यह आप सब देख ही रहे हैं।
जीतू जिराती ने लिखा था पत्र।
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने तो सख्त लहजे में निगमायुक्त को पत्र लिखकर रणजीत हनुमान मंदिर समिति को भेजे गए 30 हजार रुपए के जुर्माने के नोटिस को 24 घंटे में वापस लेने को कहा था।हालांकि मन्दिर समिति ने जुर्माने की राशि का भुगतान नगर निगम को कर दिया है पर सत्ताधारी दल के नेताओं का आक्रोश थमा नहीं है। हिंदूवादी संगठनों ने तो वसूली गई जुर्माने की राशि मन्दिर समिति को वापस करने की मांग निगमायुक्त से की है।
बहरहाल, जुर्माने का मामला जल्द हल नहीं हुआ तो निगम अधिकारियों पर इसकी गाज गिरना तय माना जा रहा है।
Related Posts
- December 11, 2022 अमृता शेरगिल के चित्रों में भारतीयता की गहरी छाप नजर आती है – डॉ. पगारे
अभिनव कला समाज में पेंटिंग्स पर केन्द्रित हाइकू संग्रह का विमोचन।
इंदौर : ग्रामीण […]
- January 7, 2017 बजट को लेकर चुनाव आयोग ने मांगा सरकार से जवाब, विपक्ष ने किया था विरोध नई दिल्ली.विधानसभा चुनावों तक बजट टालने की विपक्ष की मांग पर चुनाव आयोग ने सरकार से […]
- January 29, 2023 जया तिवारी के स्थान पर साक्षी शुक्ला को बनाया इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष
इंदौर : कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से लगातार संगठन में बदलाव किए जा रहे हैं। कुछ […]
- September 12, 2021 अभ्यास मण्डल की ऑनलाइन विद्यालयीन भाषण स्पर्धा में प्रतिभागियों ने जोश खरोश के साथ रखी अपनी बात
इंदौर : युवा का अर्थ उत्साह, जुनून और ऊर्जा l जिसके पास असीमित क्षमता है, जो नए रास्ते […]
- December 25, 2020 राजेन्द्र नगर स्टेशन को लंबी दूरी की ट्रेनों का स्टापेज बनाने की मांग तेज, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : सहकारी उपनगर मंडल राजेंद्र नगर के अध्यक्ष संजय मिश्रा, शहर कांग्रेस के मुख्य […]
- April 10, 2024 वानखेड़े स्टेडियम में हजारों बच्चों ने बढ़ाया मुंबई इंडियंस का हौसला
नीता अंबानी और सचिन तेंदुलकर ने बच्चों के लिए ‘एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल’ इनिशिएटिव […]
- September 26, 2019 ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ के संकल्प के साथ निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा इंदौर : बीते नौ वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी नवरात्रि के दौरान 6 अक्टूबर […]