इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते हुए पांच बदमाश, पुलिस थाना परदेशीपुरा की गिरफ्त में आए हैं। आरोपियों से एक देशी पिस्टल, जिंदा राउंड, 01 स्क्रु ड्राइवर, 02 चाकू और एक टॉमी बरामद की गई है।
सभी बदमाशो के खिलाफ चोरी और मारपीट के कई अपराध दर्ज हैं।
एनटीसी कलाली ग्राउंड से पकड़े गए बदमाश।
परदेशीपुरा पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर इन बदमाशों को एनटीसी कलाली ग्राउंड से धर- दबोचा। ये बदमाश वहां बैठकर शराब पीते हुए परदेशीपुरा स्थित पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों के नाम पंकज उर्फ शानू पिता ब्रम्हानंद वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी नंदानगर, जितेंद्र पिता ओमप्रकाश शर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी नंदानगर, आनंद उर्फ अन्नू पिता किशोर जाट उम्र 19 वर्ष निवासी सर्वहारा नगर, विशाल उर्फ बाबू उर्फ बिसलरी पिता सुभाष बाथरी उम्र 26 वर्ष निवासी नंदानगर और राहुल उर्फ बारीक पिता शरद पंवार उम्र 22 वर्ष निवासी परदेशीपुरा होना बताए गए। ये सभी आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध अप. क्र.53/22 धारा 399,402 आईपीसी एवं 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
इस कारवाई में थाना प्रभारी परदेशीपुरा पंकज द्विवेदी, उप निरीक्षक अजय कुशवाह, उप निरीक्षक अमित कटियार, प्रआर रोशन, प्रआर भूपेंद्र, प्रआर आशीष, आर संतोष तिवारी, आर भोला यादव, आर गौरव शर्मा, आर धर्मेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।
Related Posts
August 5, 2020 राजेन्द्र नगर क्षेत्र में मनाया गया आनंदोत्सव, राम मंदिर को दियों से किया गया रोशन इंदौर : अयोध्या में श्री राम मन्दिर के भूमि पूजन के अवसर पर संस्था तरुण मंच , महाराष्ट्र […]
April 13, 2023 भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में गीत – संगीत और नाटकों की भी पेश की जाएगी बानगी
इंदौर : शब्द अस्मिता के अनुष्ठान तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के तहत विविध रंगी […]
September 19, 2021 भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत की नई कार्यकारिणी गठित, रामप्रसाद सूर्या अध्यक्ष, रमेश दांगी महामंत्री चुने गए
इंदौर : भारतीय किसान संघ मालवा प्रान्त का अधिवेशन मांई मंगेशकर सभागृह में राष्ट्रीय […]
August 12, 2020 छह फीसदी से ऊपर बना हुआ है कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट, 34 सौ से ज्यादा बैकलॉग सैम्पलों की होनी है जांच…? इंदौर: कोरोना संक्रमण के मामले लगातार डेढ़ सौ के ऊपर बनें हुए हैं। ग्रोथ रेट भी साढ़े छह […]
February 7, 2021 पुनः 50 के करीब पहुंचे कोरोना संक्रमण के नए मामले, 17 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर: कोरोना संक्रमण कम भले ही हो गया हो पर उसका खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमित मामलों […]
August 31, 2022 स्व. निर्भयसिंह पटेल की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण के साथ किया गया पौधारोपण
इंदौर : पूर्व मंत्री, वरिष्ठ नेता स्व. दादा निर्भयसिंह पटेल की 26 वीं पूण्यतिथि पर […]
March 30, 2020 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त इंदौर : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की दृष्टि से कलेक्टर मनीष सिंह ने विभिन्न थाना […]