इंदौर : हाॅकी इंदौर एसोसिएशन की 12 वी वार्षिक साधारण सभा मालवा मिल चौराहा स्थित निजी होटल में आयोजित की गई। मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई साधारण सभा में अतिथियों द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान हाॅकी इदौर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी, व सदस्य विनोद देशमुख के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई! हाॅकी इदौर एसोसिएशन के कुछ सदस्यों के निधन पर रिक्त हुए स्थानों की जगह नए सदस्य बनाए गए। वार्षिक आय व्यय भी प्रस्तुत किया गया।
नई कार्यकारिणी का किया गठन।
हाॅकी इदौर एसोसिएशन की आगमी 4 वर्षों के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन सभी सभी सदस्यों की सहमति से निर्विरोध किया गया जिसमें ओम सोनी संरक्षक, रमेश मेंदोला अध्यक्ष, देवकीनंदन सिलावट कार्यकारिणी अध्यक्ष ,डॉ ए के दास व डॉ विजय फ्रांसिस पीटर उपाध्यक्ष, किशोर शुक्ला सचिव, मो याकुब अंसारी सहसचिव, नजमुदीन खुर्शीद कोषाध्यक्ष, एवं डॉ रफीक खान, आनंद यादव, मो शोएब अंसारी, अतुल खुणे, पवन शर्मा, सोनी साहू, पूजा कुशवाह, कार्यकारिणी सदस्य और मो. इस्माईल अंसारी, शिवकुमार चौहान व मो. नवेद अंसारी को कोच मनोनीत किया गया।
बैठक का संचालन एसोसिएशन के सचिव किशोर शुक्ला ने किया सहसचिव मो. याकुब अंसारी ने आभार व्यक्त किया।
Related Posts
August 23, 2021 कैलाश विजयवर्गीय का बयान, मोदी देश के सर्वमान्य नेता, कुछ ताकतें देश में फैलाना चाहती हैं अस्थिरता
इंदौर : पीएम नरेंद्र मोदी आज भी देश ही नहीं विश्व के सर्वमान्य और लोकप्रिय नेता हैं। […]
February 8, 2023 इंदौर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 15 को जारी होगा टेंडर
करीब 1,000 करोड़ रु की लागत से बनेगा नया रेलवे स्टेशन।
पार्क रोड स्टेशन भी विकसित […]
December 9, 2022 65 वे अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का समापन
शिक्षा नीति में बदलाव के समर्थन की दिलाई गई शपथ।
इंदौर : अहंकार चाहे सत्ता का हो, […]
September 5, 2020 इंदौर से रीवा जा रही बस खाई में गिरी, कई यात्री घायल इंदौर : शनिवार को इंदौर से रीवा जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे […]
April 28, 2022 बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की शुक्रवार को होगी बैठक
इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 29 अप्रैल को इंदौर में आयोजित […]
November 23, 2022 शिवपुराण कथा के पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्तों ने की शिरकत
इंदौर: विधायक संजय शुक्ला के सौजन्य से वीआयपी रोड, किला मैदान के समीप स्थित दलालबाग में […]
August 24, 2021 उपचुनाव पर रोक की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका, चुनाव आयोग को नोटिस जारी
इंदौर : प्रदेश में एक लोकसभा व तीन विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को रोके जाने […]