इंदौर : प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 की शैक्षणिक गतिविधियाँ गुरुवार से विद्यार्थियों की भौतिक रूप से उपस्थिति के साथ प्रारंभ हो गई। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के पूरी क्षमता से खुलने पर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन बंद हो जाएगा। ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन कर शत-प्रतिशत क्षमता के साथ स्नातक, स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के लिए छात्रावास, पुस्तकालय और मेस की व्यवस्था भी सुचारु रुप से चालू होगी।
प्रोफेसर्स, स्टॉफ और छात्रों का टीकाकरण होगा अनिवार्य।
कोरोना वायरस के संक्रमण एवं बचाव के लिए विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और छात्रावासों में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टॉफ को वैक्सीन के दोनों डोज लगाना अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा प्रथम चरण में प्रदेश के 45 से अधिक और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के निर्देश हैं। ऐसे शैक्षणिक कर्मचारी व छात्र-छात्राएं जिन्होंने दोनों टीके नहीं लगवाएं हैं, प्राचार्य उन्हें दोनों टीके लगवाना सुनिश्चित करेंगे। हालांकि 18 नवंबर 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं करने वाले विद्यार्थियों को टीकाकरण ना होने की स्थिति में महाविद्यालय आने की अनुमति होगी।
Related Posts
January 18, 2022 चोरी, नकबजनी की वारदातें करने वाले चार आरोपी पकड़ाए, एक महिला भी शामिल
इंदौर : महिला सहित 04 शातिर अज्ञात नकबजन एवं चोर, क्राइम ब्रांच इंदौर के हत्थे चढ़ गए […]
March 11, 2022 लोक अभियोजन महानिदेशक ने साक्षी हेल्प डेस्क के बारे में ली जानकारी
इंदौर : मध्यप्रदेश लोक अभियोजन के तहत पूरे प्रदेश के अभियोजन कार्यालयों में साक्षी […]
September 13, 2020 गरीबों का अनाज खुले बाजार में बेचने के करोड़ों के घोटाले का खुलासा इंदौर : बालाघाट व मण्डला की तरह इंदौर में भी राशन घोटाला सामने आया है। कलेक्टर मनीष सिंह […]
August 7, 2023 महर्षि वेदव्यास ने किया था पुराणों का संकलन : वेदमूर्ति धनंजय शास्त्री
इंदौर :पुराणों का संकलन 5125 वर्ष पुराना है, जिसे महर्षि वेदव्यास ने संकलित किया था । […]
January 23, 2022 इंटरनेट कालिंग कर महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्लैकमेंलिग करने वाले फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने बन्दी बनाया […]
May 15, 2019 पीडब्ल्यूडी मंत्री का दावा, मप्र में 17- 18 सीटें जीतेगी कांग्रेस इंदौर: साध्वी प्रज्ञा ने शहीद हेमंत करकरे के बारे में जो अपमानजनक बातें कही थी भोपाल […]
May 26, 2021 कैलाश विजयवर्गीय की मीडिया कर्मियों के लिए सार्थक पहल, प्रेस क्लब को भेंट की 5 ऑक्सीजन मशीनें
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित इंदौर […]