इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि प्रदेश सरकार की मंत्री उषा ठाकुर द्वारा जनता के बीच अंधविश्वास फैलाने का काम किया जा रहा है। यदि सरकार को मंत्री द्वारा फैलाए जा रहे अंधविश्वास पर इतना ही भरोसा है तो प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव का वैक्सीनेशन बंद कर ताबीज बांटने का काम शुरू कर देना चाहिए।
शुक्ला ने जारी एक बयान में कहा कि प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर के द्वारा यह कहा गया है कि टंट्या भील के नाम का ताबीज पहनने से बीमारियां ठीक हो जाती हैं। मंत्री का यह बयान जनता में अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाला है। इस समय जब विज्ञान के शोध और दवाइयां भी बीमारियों को ठीक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में मंत्री के द्वारा यह कहा जाना जनता को भ्रमित करने का काम है।
शुक्ला ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार को अपने मंत्री के इस कथन पर इतना भरोसा है तो मेरा यह सुझाव है कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए पूरे मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन के अभियान को बंद कर दिया जाना चाहिए और जनता को ताबीज बांटने का काम शुरू कर देना चाहिए।
Related Posts
May 5, 2021 प्रभारी मंत्री ने राधास्वामी कोविड केअर सेंटर का किया निरीक्षण, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा
इंदौर : प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट मंगलवार शाम राधा स्वामी सत्संग में बने कोविड केयर […]
June 2, 2021 अस्थाई पात्रता पर्ची को लेकर कार्यवाही की तिथि 5 जून तक बढ़ाई गई
इंदौर : प्रमुख सचिव खाय एवं नागरिक आपूर्ति फैज अहमद किदवई ने बताया कि अस्थाई पात्रता […]
November 23, 2021 दो वाहन चोरों को तेजाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया, चार पहिया वाहन बरामद
इंदौर : चार पहिया वाहन टाटा एस चुराने वाले दो बदमाशों को थाना तेजाजीनगर पुलिस ने बन्दी […]
November 20, 2021 वन्य प्राणियों की तस्करी में लिप्त शिकारी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत की तेंदुए की खाल व नाखून बरामद
इंदौर : तेंदुए की खाल की तस्करी में लिप्त 5 आरोपियों को क्राइम ब्रांच व खुड़ैल पुलिस की […]
September 6, 2020 243 नए कोरोना संक्रमित मिले, इतने ही ठीक होकर घर लौटे..! इंदौर : शहर भले ही अनलॉक हो गया हो पर कोरोना संक्रमण जाने का नाम नहीं ले रहा है। […]
August 11, 2023 पत्नी ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
बाणगंगा पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा।
इंदौर : बाणगंगा पुलिस को हत्याकांड का […]
January 20, 2020 निधि ये कैसी विधि रची, लजा दिया तुमने, तुम्हारे थप्पड़ की गूंज गुल खिलाएगी *गोविंद मालू*
राजगढ़ ब्यावरा की कलेक्टर निधि निवेदिता के बचाव में उतरी काँग्रेस से मैं […]