भोपाल : टंट्या मामा के बलिदान दिवस को बड़े स्तर पर मनाकर आदिवासी बन्धुओं का दिल जीतने के बाद बीजेपी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब हिन्दू समुदाय को लामबंद करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में चित्रकूट में तीन दिवसीय हिंदू एकता महाकुम्भ का आयोजन 13 दिसम्बर से किया जा रहा है।
सामाजिक संगठनों को आगे कर किए जा रहे इस महाकुंभ की कमान बीजेपी विधायक संजय पाठक ने संभाल रखी है।
शिवराज ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण।
रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हिन्दू एकता महाकुंभ के प्रधान सेवक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सफलता के लिए हिंदू एकता महाकुंभ की टीम को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। महाकुंभ का समापन 15 दिसंबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत के उद्बोधन के साथ होगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। तुलसी प्रीत के बैनर तले आयोजित इस महाकुंभ में 5 लाख से अधिक हिंदुओं के शामिल होने की संभावना है।
Related Posts
May 10, 2025 भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए कई दुर्दांत आतंकी
नई दिल्ली : पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और […]
November 17, 2023 एकलव्य गौड़ के खिलाफ कांग्रेसियों ने दर्ज कराया प्रकरण
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी दर्ज हुआ मामला।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार की […]
October 31, 2023 बीजेपी प्रत्याशियों की नामांकन रैली में उमड़ी हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़
राजवाड़ा स्थित मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली के रूप में पहुंचे कलेक्टर […]
February 25, 2022 पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बातचीत, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा
नई दिल्ली : रूस के यूक्रेन पर हमले से उत्पन्न हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]
July 4, 2025 06 जुलाई को भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर करेंगी कार्यक्रम में शिरकत।
इंदौर : जनजातीय […]
December 31, 2022 विहिप की बैठक में धर्मांतरण, लव जिहाद, जिहादी हिंसा सहित कई मुद्दों पर किया जा रहा मंथन – परांडे
इंदौर : विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति और प्रन्यासी मंडल की बैठक शुक्रवार […]
July 20, 2020 हालचाल जानने पहुंचे और जम गई महफ़िल… *कीर्ति राणा*
इंदौर : मरीज पूर्व विधायक जीतू जिराती हो तो उनकी खैरियत जानने वाले […]