भोपाल : टंट्या मामा के बलिदान दिवस को बड़े स्तर पर मनाकर आदिवासी बन्धुओं का दिल जीतने के बाद बीजेपी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब हिन्दू समुदाय को लामबंद करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में चित्रकूट में तीन दिवसीय हिंदू एकता महाकुम्भ का आयोजन 13 दिसम्बर से किया जा रहा है।
सामाजिक संगठनों को आगे कर किए जा रहे इस महाकुंभ की कमान बीजेपी विधायक संजय पाठक ने संभाल रखी है।
शिवराज ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण।
रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हिन्दू एकता महाकुंभ के प्रधान सेवक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सफलता के लिए हिंदू एकता महाकुंभ की टीम को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। महाकुंभ का समापन 15 दिसंबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत के उद्बोधन के साथ होगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। तुलसी प्रीत के बैनर तले आयोजित इस महाकुंभ में 5 लाख से अधिक हिंदुओं के शामिल होने की संभावना है।
Related Posts
February 20, 2025 कुमेड़ी में नवनिर्मित आईएसबीटी से मार्च मध्य तक शुरू हो जाएगा बसों का संचालन
संभागायुक्त की अध्यक्षता में इंदौर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग की […]
December 3, 2024 स्वतंत्रता सेनानी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं : सत्तन
स्वतंत्रता सेनानी जगन्नाथ प्रसाद वर्मा की मनाई गई 107 वी जयंती।
समाजसेवी मदन […]
January 10, 2020 तीन दिवसीय कथक उत्सव-2020, 15 जनवरी से इंदौर : कथक केंद्र नई दिल्ली, लोक संस्कृति मंच और नादयोग के संयुक्त बैनर तले तीन दिवसीय […]
June 27, 2021 पूर्व विधायक नेमा ने की तालाब की सफाई, किया पौधारोपण
इंदौर : भाजपा द्वारा डॉक्टर मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से मुखर्जी जन्म दिवस 6 जुलाई […]
August 6, 2020 इस वर्ष नहीं होगी सीईटी, विभिन्न पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर दिया जाएगा प्रवेश इंदौर : CET-2020 के सम्बन्ध में बुधवार 5 अगस्त को कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की […]
October 14, 2023 मोटरसाइकिल पर अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक आरोपी पकड़ाया
दो पेटी देशी मदिरा व मोटरसाइकिल की गई जब्त।
इंदौर : विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर […]
May 30, 2021 ऑनलाइन ठगी के शिकार आवेदक की करीब 13 लाख रुपए की राशि क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाई
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने ऑन लाइन फ्राड की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए […]