इंदौर : जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर की जा रही कार्रवाई में जीतू सोनी की होटल में गाना- बजाना कर अपना घर- परिवार चलाने वाले गरीब कलाकारों को भी मानव तस्करी का आरोपी बना दिया गया है। ऐसे 11 म्यूजिशियन हैं जिन्हें इसतरह फंसाया गया है। इन कलाकारों के परिजन अब यहां- वहां भटकते हुए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। मंगलवार को आरोपी बनाए गए कलाकारों के परिजन बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मिले और उन्हें अपनी पीड़ा बताई। उनके साथ छोटे- छोटे बच्चे भी थे। परिजनों का कहना था कि सभी कलाकार जीतू सोनी के होटल में केवल गाने-बजाने का काम करते थे। जो पैसे इसके एवज में मिलते थे, उसी से अपना घर- परिवार पालते थे। किसी और मामले से दूर- दूर तक उनका कोई लेना- देना नहीं है। इस दौरान कलाकारों के मासूम बच्चों की आंखों से बहते आंसू देखकर कैलाशजी भी भावविव्हल हो गए। उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ फेरा और परिजनों को आश्वस्त किया कि वे बेवजह फंसाए गए कलाकारों की रिहाई में हरसंभव मदद करेंगे।
Related Posts
April 28, 2021 17 फ़ीसदी ग्रोथ रेट के साथ मिले 18 सौ से ज्यादा नए संक्रमित
इंदौर : बेड, ऑक्सीजन और जरूरी इंजेक्शन की कमीं से जूझते हुए उखड़ती साँसों को थामने की […]
January 29, 2022 केवल गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों में ही घातक नजर आ रहा कोरोना संक्रमण- डॉ. पांडे
इंदौर : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की रफ्तार कुछ कम अवश्य हुई है पर संक्रमित मामलों […]
February 22, 2022 माधव सृष्टि मेडिकल सेंटर पर 6 मार्च को स्वास्थ्य शिविर, किडनी, लीवर सम्बन्धी होगी जांच, डॉक्टर्स देंगे उचित परामर्श
बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित माधव सृष्टि चमेलीदेवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर पर वृहद […]
January 15, 2023 गुलाबों की मनोहारी छटा को निहारने पहुंचे हजारों लोग
गांधी हॉल में चल रही 35वीं वार्षिक गुलाब प्रदर्शनी का समापन।
विभिन्न स्पर्धाओं के […]
March 11, 2020 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगपर्व, जगह- जगह किया गया होलिका दहन इंदौर : सोमवार को विधिविधान के साथ होलिका दहन के बाद मंगलवार को धुलेंडी पर रंगों की धमाल […]
May 10, 2021 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कारणों का पता लगाने के लिए समूह का गठन
नई दिल्ली : कांग्रेस ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में […]
January 26, 2022 अलंकार ट्रेडर्स के नाम से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अलंकार ट्रेडर्स नाम से फर्जी शक्कर व्यापारी बनकर फरियादी संजय कुमार पाटीदार के […]