इंदौर : त्योहारों और धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर शासन- प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने यू टर्न ले लिया है। कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात के बाद संजय शुक्ला के तेवर बदले हुए थे। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णयों से सहमति जताते हुए उन्होंने कहा कि जनता के हित को देखते हुए वे प्रशासन के साथ हैं।
बैठक में न बुलाना अहम मुद्दा था।
विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में बुलाना अहम मुद्दा था। वे बुलाकर हमें सारी बात बताते तो यह नौबत नहीं आती। विधायक शुक्ला के मुताबिक शोकाकुल परिवारों के घर रंग डालने देने के मुद्दे पर वे रियायत देने की मांग कर रहे थे। कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया है कि आगे से क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की हर बैठक में उन्हें आमंत्रित किया जाएगा।
बता दें कि विधायक संजय शुक्ला और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने होलिका दहन और धुलंडी पर शहर में अनावश्यक रूप से निकलने पर लगाई गई रोक को जन विरोधी बताते हुए उसे सियासती रंग देने की कोशिश की थी। कलेक्टर मनीष सिंह ने उन्हें कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात की गंभीरता से अवगत कराते हुए बताया कि त्योहारों व धार्मिक गतिविधियों पर रोक लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही लगाई गई है। इस पर कांग्रेसी नेताओं ने संतुष्टि जताते हुए अपना विरोध वापस ले लिया।
Related Posts
July 6, 2024 युग पुरुषधाम के संचालकों को कलेक्टर ने थमाया शोकाज नोटिस
तीन दिन में मांगा जवाब।
उच्चस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट में आश्रम में कई […]
December 5, 2021 हवा बंगला से राऊ- रंगवासा सड़क के निर्माण में लेटलतीफी पर सांसद लालवानी ने लगाई अधिकारियों को फटकार
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी रविवार को हवा बंगला से राऊ-रंगवासा तक की अधूरी पड़ी सड़क का […]
August 14, 2021 सांसद लालवानी ने की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा, गांधी हॉल में हो सकेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
इंदौर : जिले में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किए जा रहे नवीकरण, रिट्रोफिटिंग एवं अन्य […]
June 16, 2020 12 बिंदुओं पर सर्वे के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण इंदौर : संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा के निर्देशानुसार इंदौर ज़िले में सर्वे कार्य पुन: […]
March 7, 2023 धुलेंडी और रंगपंचमी पर बंद रहेंगी मदिरा की दुकानें
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने घोषित किया शुष्क दिवस।
इंदौर : इंदौर जिले में होली […]
November 1, 2020 कोरोना संक्रमण का लगातार कम हो रहा प्रकोप, डेथ रेट में भी आई गिरावट
इंदौर : सरकारी आंकड़ों पर यकीन करें तो कोरोना संक्रमण बिना वैक्सीन के ही सिमटता जा रहा […]
November 7, 2024 प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए 10 नवंबर तक किए जा सकते हैं आवेदन
इंदौर : "प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना […]