इंदौर : भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशन में नेहरु युवा केन्द्र, इन्दौर के बैनर तले पुखराज पैलेस, फूटी कोठी में चल रहे जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के छठे दिन पुलिस उपमहानिरीक्षक वरुण कपूर ने साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों से सवाल – जवाब भी किए।
डीआईजी कपूर ने कहा कि साइबर क्राइम देश में सबसे बड़ा खतरा है, इसके लिए हमें मानसिकता को बदलते हुए जागरुक एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि वैसे तो सुरक्षा के हजारों उपाय हैं लेकिन सतर्कता और जागरुकता ही साइबर क्राइम से बचने का सरल और सफल उपाय है।
जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं तेलंगाना के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
नेहरु युवा केन्द्र इन्दौर की निदेशक तारा पारगी एवं कार्यक्रम के लेखा सहायक विजय यादव ने बताया कि कार्यक्रम में चारों प्रदेशों के कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
सुश्री पारगी एवं यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में ऐसे प्रतिभागी हिस्सा ले रहें हैं, जिन्होंने अभी तक हवाई जहाज तक नहीं देखें हैं। घने जंगलों के निवासी जो भारत की शहरी जिंदगी से दूर हैं, ऐसे कलाकारों को नेहरु युवा केंद्र ने मंच दिया है।
प्रारम्भ में नेहरू युवा केंद्र, इंदौर की तारा पारगी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दारा सिंह चौधरी ने किया।
Related Posts
January 30, 2023 पंडित भीमसेन जोशी जन्मशताब्दी समापन समारोह की ‘पूर्णाहुति’ इंदौर में होगी
4 और 5 फरवरी को देश के शीर्षस्थ कलाकार देंगे प्रस्तुति।
देवी अहिल्या विवि के खंडवा […]
April 8, 2023 बीजेपी जिस मुकाम पर है,उसकी नींव प्यारेलालजी जैसे कार्यकर्ताओं ने रची थी – शिव प्रकाश
इंदौर : बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक स्वर्गीय प्यारेलाल खंडेलवाल की जयंती के […]
March 5, 2023 बहनों के जीवन को सरल,सुखद बनाना ही मेरे जीवन का ध्येय – मुख्यमंत्री चौहान
योजना में 23 से 60 आयु वर्ग की बहनों को प्रति माह एक हजार रूपए दिए जाएंगे।
25 मार्च […]
June 27, 2025 गाजे – बाजे के साथ गोदा – रंगनाथ का संपन्न हुआ विवाहोत्सव
श्रीब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 2025 ।
इंदौर : श्री लक्ष्मी - वेंकटेश देवस्थान […]
June 18, 2019 मेट्रो सहित शहर के विकास से जुड़े तमाम प्रोजेक्ट पूर्व की बीजेपी सरकार की देन- नेमा इंदौर: बीजेपी के नगर अध्यक्ष गोपी नेमा ने शहर के विकास से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट का श्रेय […]
April 12, 2022 दामिनी ठाकुर के काव्य संग्रह तिश्नगी का विमोचन 13 अप्रैल को
इंदौर : लेखिका दामिनी सिंह ठाकुर की पहली पुस्तक, काव्य संग्रह 'तिश्नगी' का विमोचन […]
February 15, 2023 कोरोना प्रभावितों को भगवत गीता बांटने से शुरू हुआ सिलसिला आज भी जारी..
समाजसेवी अजय सारडा ने कोरोना काल में लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए लिया था श्रीमद […]