इंदौर : डीआरआई यानी राजस्व खुफिया निदेशालय की इंदौर जोनल इकाई ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए इंदौर के निकट दो तस्करों को पकड़कर 1575 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा 3.15 करोड़ रुपए कीमत का बताया गया है।
डीआरआई की इंदौर इकाई को पुख़्ता खुफिया जानकारी मिली थी कि कवर कार्गो वाले ट्रक में छुपाए गए गांजा (कैनबिस) का भारी मात्रा में परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद डीआरआई की टीम ने संदिग्ध ट्रक की निगरानी की और डीआरआई इंदौर हाईवे के पास सम्बन्धित ट्रक को रोका। आंध्रप्रदेश के इस ट्रक में बोरो में छुपाकर रखा 1575 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। ट्रक चालक सहित दो आरोपियों ने गांजा तस्करी कर लाया जाना कबूला। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया और एनडीपीएस न्यायालय, इंदौर के समक्ष पेश किया गया। दोनों आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है।
ट्रक में ले जाया जा रहा करोड़ों रुपए कीमत का गांजा बरामद
Last Updated: January 6, 2022 " 08:10 am"
Facebook Comments








