इंदौर : सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष और मंत्री तुलसी सिलावट के कट्टर समर्थक मंजूर बेग ने मास्क न लगाने पर आम जनता से की जा रही वसूली और रेहड़ी- पटरी वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का विरोध किया है।
मंजूर बेग का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर की आहट के चलते आमजन खुद ही मास्क लगाने के साथ कोरोना नियमों का पालन कर रहे हैं।ऐसे में कभी- कभी मास्क लगाने में चूक हो जाने पर उन्हें बेइज्जत कर जुर्माना वसूल किया जाना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि वे प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा व कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट को जिला व निगम प्रशासन द्वारा आम जनता के साथ की जा रही ज्यादती से अवगत कराएंगे।
रेहड़ी और फेरी वालों का सामान जब्त करना निंदनीय।
मंजूर बेग के अनुसार कोरोना के के चलते उपजे आर्थिक संकट से शहरवासी और व्यापारी अभी उबरे ही नहीं है। फिर भी निगम प्रशासन द्वारा जिस तरह रेहड़ी और फेरी वालों का सामान जब्त किया जा रहा है और चालान के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, वह लोकतंत्र और मानवता को बदनाम करने के साथ साथ पद और अधिकारों का दुरूपयोग है।
उन्होंने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा व कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट से मांग की है कि वे हस्तक्षेप कर रेहड़ी और फेरीवालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और उनसे की जा रही वसूली पर रोक लगाएं।
Related Posts
February 22, 2021 चौराहे पर खड़ी है पत्रकारिता, तय करें किस दिशा में जाना है- कमलनाथ
स्टेट प्रेस क्लब ने 20 मीडियाकर्मियों को अवार्ड्स देकर किया सम्मानित
इंदौर। हमारे […]
January 21, 2023 एक फरवरी से प्रारंभ होगा पांच दिवसीय गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल
टेंट सिटी 90 दिनों तक रहेगी।
एडवेंचर एक्टिविटीज 6 माह तक चलेगी।
अपनी तरह के पहले […]
November 13, 2019 वैदिक परंपराओं में निहित है श्रेष्ठतम व्यवस्थाएं इंदौर : नाथ मंदिर में आयोजित मराठी भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन सत्यनारायण कथा, हवन […]
March 30, 2023 मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर में हुए हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, दिए जांच के निर्देश
मृतकों के परिजन को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की राहत राशि।
पीड़ित परिवारों के […]
February 17, 2021 आईएएस अधिकारियों की इंडक्शन ट्रेनिंग में मप्र के 33 अधिकारी करेंगे शिरकत
भोपाल : कोरोना काल में लंबे समय से टल रही आईएएस अफसरों की इंडक्शन ट्रेनिंग अप्रैल-मई […]
April 18, 2021 विशाल पटेल ने 2 करोड़ रुपए की पूरी विधायक निधि देपालपुर में कोविड सेंटर बनाने के लिए दी
इंदौर : देपालपुर के विधायक विशाल पटेल ने आरोप लगाया है जिला प्रशासन शहर और ग्रामीण […]
December 6, 2023 महापौर ने विभिन्न वार्डों के रहवासी और व्यावसायिक क्षेत्रों में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
सफाई मित्रो के कार्यो की सराहना - ग्लब्ज व फलोसेंट जेकेट का किया वितरण।
दुकानदरों को […]