सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाने के बाद अब रतन टाटा चार महीने तक अंतरिम चेयरमैन बने रहेंगे। रतन टाटा फरवरी तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे
नई दिल्ली: सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाने के बाद अब रतन टाटा चार महीने तक अंतरिम चेयरमैन बने रहेंगे। रतन टाटा फरवरी तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि फरवरी के बाद टाटा ग्रुप का चेयरमैन कौन होगा इसके लिए पांच सदस्यीय सर्च कमेटी का गठन कर दिया गया है। इस कमेटी को यह काम फरवरी 2017 से पहले पूरा करना होगा। जानिए इस कमेटी में कौन-कौन लोग शामिल हैं जो टाटा को नया चेयरमैन देंगे।
रतन टाटा: रतन टाटा मौजूदा समय में टाटा ग्रुप के अंतरिम चेयरमैन हैं। साल 1991 से लेकर 2012 तक वह टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे हैं। वह टाटा की अन्य बड़ी कंपनियों (टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, होटल्स और टाटा टेलिसर्विसेस) के भी चेयरमैन रहे हैं। रतन टाटा के लंबे कार्यकाल में समूह की कंपनियों की बाजार हैसियत करीब 57 गुना तक बढ़ी थी।
वेणु श्रीनिवासन: वेणु श्रीनिवासन सुंदरम क्लेटन ग्रुप के चेयरमैन हैं। टीवीएस कंपनी इस ग्रुप का ही हिस्सा है। यह कंपनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी टू वीलर निर्माता कंपनी भी है। वेणु टाटा सन्स के स्वंतत्र निदेशक हैं। आपको बता दें कि वो टीवीएस ग्रुप के संस्थापक टीवी सुंदरम अय्यंगर के बेटे हैं।
Related Posts
November 26, 2020 कोरोना के मरीजों के लिए किया जा रहा 7 सौ अतिरिक्त बेड का इंतजाम, होटलों को बनाएंगे कोविड केयर सेंटर
इंदौर : जिले में कोरोना से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस सिलसिले में […]
April 3, 2017 भिंड के कलेक्टर और एसपी पर गिरी गाज भोपाल। भिंड जिले की अटेर विधानसभा मे होने वाले उपचुनाव के लिए परीक्षण के दौरान ईवीएम में […]
March 24, 2020 रेलवे स्टेशन किया गया बंद, आरक्षण कार्यालय में भी जड़े ताले इंदौर : रेल मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश में यात्री ट्रेनों की आवाजाही बन्द कर दी गई […]
August 1, 2021 25 वार्डों में किया जाएगा 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों का सीरो सर्वे
इंदौर : जिले में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रबंध किए जा […]
August 31, 2020 ताजिया जुलूस मामले में थाना प्रभारी लाइन अटैच, 15 से अधिक पर प्रकरण दर्ज इंदौर : यौमे आशूरा के मौके पर रविवार को पुलिस ने ऐन मौके पर सक्रिय होकर राजवाड़ा क्षेत्र […]
July 26, 2021 शाही ठाठ- बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल, दर्शनलाभ के लिए मची होड़
उज्जैन : श्रावण के पहले सोमवार पर राजाधिराज बाबा महाकाल राजसी ठाट- बाट के साथ नगर भ्रमण […]
April 4, 2023 जीएसटी में पुराने रिटर्न फाइल करने पर पेनल्टी में दी गई छूट
इंदौर : जीएसटी कॉउन्सिल की फरवरी माह में सम्पन्न हुई मीटिंग के निर्णयानुसार करदाताओं को […]