पंचकूला: 16 साल पहले हुए पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम- रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीन अन्य आरोपियों को भी आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है।
बाबा के खिलाफ खबरें छापते थे पत्रकार छत्रपति
पत्रकार छत्रपति अपने अखबार में बाबा राम- रहीम और डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ खबरे छापा करते थे। इसी बात से खफा होकर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने बाबा राम- रहीम और डेरा समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। बाद में मामला सीबीआई के सुपुर्द कर दिया गया था। सीबीआई ने जांच के बाद 2007 में चार्जशीट दायर की थी जिसमें बाबा राम- रहीम को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया था। तीन अन्य आरोपी कृष्णलाल, कुलदीप सिंह और निर्मल सिंह को हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोपी माना था।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनाई गई सजा।
बाबा राम- रहींम साध्वी यौन शोषण मामले में पहले ही जेल की सलाखों के पीछे हैं। इस मामले में जब उन्हें सजा सुनाई गई थी तब डेरा समर्थकों ने भारी बवाल मचाया था। उसे देखते हुए हरियाणा सरकार के आवेदन पर उन्हें जेल में ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सजा सुनाई गई। ऐहतियात के बतौर पंचकूला सहित समूचे हरियाणा और पड़ौसी राज्य पंजाब में भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
Related Posts
March 2, 2023 तेजाजी नगर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के अंधे कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ट्रक का क्लीनर ही निकला ड्रायवर की हत्या का आरोपी।
इंदौर : एबी रोड बायपास पर ट्रक […]
June 14, 2023 भारतीय कुश्ती फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ महिला पहलवानों ने दिए सबूत
बृजभूषण पर सेक्सुअल हैरासमेंट के लगाए गए हैं आरोप।
नई दिल्ली : WFI के पूर्व अध्यक्ष […]
December 19, 2020 बर्फीले तूफान ने अमेरिका के कई राज्यों में ढाया कहर
न्यूजर्सी : अमेरिका में दो दिन पूर्व गुरुवार को आए बर्फीले तूफान ने न्यूजर्सी से लेकर […]
January 5, 2021 किन्नर अखाड़े को मान्यता देना संभव नहीं- रामकिशोरदास शास्त्री
इंदौर : देश के तेरह प्रमुख अखाड़ों में से एक, अ.भा. पंच दिगंबर अणि अखाड़ा हरिद्वार के […]
February 6, 2024 इंदौर जिले में पांच पटाखा फैक्ट्री और गोडाउन किए गए सील
सुरक्षा मानकों की पूर्ति नहीं करने पर राऊ और महू क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री और गोदामों […]
November 11, 2022 ‘अहम ब्रह्मास्मि’ का अर्थ मैं का परमात्मा में लीन हो जाना है
'अद्वैत सनातन परंपरा और जीवन' प्रबंधन विषय पर व्याख्यान में बोले पंडित विजय शंकर […]
June 24, 2022 टीआई ने महिला एएसआई को गोली मारकर की खुदकुशी, प्रेमप्रसंग की बात आई सामने..!
इंदौर : भोपाल में पदस्थ टीआई ने इंदौर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ महिला एएसआई को अपने […]