इंदौर : हीरों की चोरी करने वाले दो शातिर चोर, क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आए हैं। पकड़े गए आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने की नीयत से हीरे सस्ते दामों पर बेचने की फिराक में थे। दोनो आरोपियों से कुल 55 नग हीरे और 02 मोबाइल (कीमत करीब 3 लाख 51 हजार रुपए ) जब्त किए गए। आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर परदेशीपुरा शिव मंदिर के पास से पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम तेजा उर्फ अशोक पिता अंतर सिंह निवासी ग्राम गुणावाद,सदलपुर जिला धार और विक्की उर्फ विक्रम पिता सत्यनारायण सिंधिया निवासी 71-कृष्णापुरी सेक्टर डी, चंदननगर इंदौर होना बताए। आरोपियों ने उनके कब्जे से जब्त हीरे गरियाबंद, छत्तीसगढ़ से चोरी करना कबूला।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 03/22 धारा 379 भादवि एवं 4(21) माइनिंग एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियो से अन्य चोरियों के बारे मे तथा और किन-किन लोगों को पूर्व मे हीरे बेचे हैं, के संबध मे भी पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों के नाम सामने आने पर उनके विरूद्ध भी उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
July 2, 2022 कांग्रेस के जमाने में लोग पलायन करते थे, आज इंदौर में निवेश करने आते है – सिंधिया
सिंधिया ने जारी किया बीजेपी का शहर के विकास को लेकर संकल्प पत्र।
इंदौर : बीजेपी ने […]
July 21, 2021 मालवा मिल चौराहे का व्यवस्थित होगा यातायात, हटेगा अतिक्रमण
इंदौर : मालवा मिल चौराहा पर यातायात की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। चौराहे पर ठेलों […]
December 14, 2022 कांग्रेस से निष्कासित हो सकते हैं पटेरिया, नोटिस जारी कर किया जवाब – तलब
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर कांग्रेस नेता राजा […]
February 11, 2023 मलखंभ में मप्र के खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी
खेलो इंडिया यूथ गेम्स (मप्र) 2022 (राउंडअप)
टेनिस में मप्र के दक्ष ने लड़कों के एकल […]
July 31, 2024 दिल्ली हादसे के बाद अलर्ट हुए शासन – प्रशासन
कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा गठित दलों ने निरीक्षण प्रारंभ किया।
असुरक्षित पाए जाने पर […]
June 16, 2023 ‘स्वस्थ्य मानव – समृद्ध राष्ट्र’ की थीम पर 18 जून को आयोजित होगी योग जत्रा
यशवंत क्लब के स्मैश हॉल में होगा योग जत्रा का आयोजन।
विभिन्न बीमारियों में योग की […]
October 23, 2024 भूतिया पार्टी के आयोजकों पर एफआईआर की मांग को लेकर रैली निकालेंगे चिकित्सक
केईएम मेडिकल स्कूल भवन का दुरुपयोग करने वालों पर एफआईआर की पुलिस कमिश्नर से करेंगे […]