जबलपुर : अभिनेता शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला ‘मन्नत’ उड़ाने की धमकी देने वाले जितेश ठाकुर को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है। जितेश ने 6 जनवरी 2022 को महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया था कि वो शाहरुख के बंगले को बम से उड़ा देगा। उसने शाहरुख के बंगले समेत मुम्बई के विभिन्न स्थानों पर बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी।
महाराष्ट्र पुलिस ने कॉल ट्रेस किया था।
जबलपुर के एएसपी गोपाल खंडेल ने पीटीआई को बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने एक मोबाइल नंबर शेयर किया था, जिसके आधार पर जितेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। खंडेल ने कहा कि आरोपी शराब पीने का आदी है। इससे पहले भी उसने फर्जी कॉल किए हैं और पुलिस एसओएस सेवा डायल 100 के कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया है।
कॉल के बाद कई जगहों पर तालाशी ली गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खंडेल ने आगे खुलासा किया कि जितेश ठाकुर के खिलाफ आपराधिक धमकी और लोक सेवा को झूठी जानकारी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Related Posts
March 8, 2025 महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं अन्य देशों के साथ भारत के विभिन्न राज्यों की 54 महिला पहलवान […]
April 27, 2025 महापौर ने धार रोड पर चंदन नगर क्षेत्र में प्रस्तावित ओवर ब्रिज स्थल का किया निरीक्षण
इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र में यातायात समस्या के स्थायी समाधान और बेहतर कनेक्टिविटी […]
July 16, 2022 इंदौर में तीन दिवसीय रेडीमेड गारमेंट फेयर का शुभारंभ
इंदौर : राष्ट्र संत महामंडलेश्वर उत्तम स्वामीजी महाराज ने कहा है कि जीवन में पुरुषार्थ, […]
September 30, 2019 हनी ट्रैप मामले की आरोपी महिलाओं की अब मंगलवार को होगी पेशी इंदौर : हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले की आरोपी श्वेता पति विजय, बरखा पति अमित और श्वेता […]
December 15, 2022 शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह 17 व 18 दिसंबर को
आयुर्वेद पर अंतर राष्ट्रीय सेमिनार व पूर्व छात्रों का मिलन समारोह होगा।
इंदौर: […]
January 21, 2025 बाबासहब अंबेडकर से ईर्ष्या करते थे नेहरूजी : मंत्री विजयवर्गीय
बाबा साहब के अपमान और संविधान की हत्या के पाप सात जन्मों तक कांग्रेस और राहुल का पीछा […]
November 3, 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान, एक और पांच दिसंबर को होगा मतदान
नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। राज्य की […]