इंदौर : दूसरी पत्नी के साथ आमानवीय कृत्य करने वाले बिल्डर राजेश विश्वकर्मा की पहली पत्नी ने भी उसकी करतूतों का खुलासा किया है। मांगलिया स्थित फार्म हाउस पर कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंची पहली पत्नी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस विभाग उसके साथ न्याय करें। पहली पत्नी ने बताया कि 2003 में उसकी राजेश विश्वकर्मा के साथ लव मैरिज हुई थी। वह छावनी क्षेत्र के अग्रवाल परिवार से है। चार पांच साल सब कुछ अच्छा चला। इसके बाद राजेश विश्वकर्मा की अय्याशी देखकर दोनों के बीच विवाद होना प्रारंभ हो गए और वह बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र स्थित शेखर प्लेनेट में फ्लैट पर रहने चली गई। इसके बाद भी राजेश की अय्याशियां कम नहीं हुईं। पहली पत्नी ने बताया कि 2019 में राजेश यह बोलकर गया कि वह किसी काम से रायपुर जा रहा है और बाद में उसने इस लड़की से दूसरी शादी कर ली।
गुजारा भत्ता देने का प्रकरण है लम्बित।
पहली पत्नी ने कहा कि उसने कोर्ट में गुजारा भत्ता देने और घरेलू हिंसा का प्रकरण दायर कर रखा है। उसने अधिकारियों से गुजारिश की कि उसकी तीन बेटियों को देखते हुए उसके साथ न्याय किया जाए और उक्त फॉर्म हाउस का कब्जा उसे सौंपा जाए।
Related Posts
February 21, 2021 15 माह की सरकार में हमने प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का प्रयास किया- कमलनाथ
इंदौर : मुझे 15 माह की सरकार में काम करने के लिए सिर्फ़ साढ़े 11 माह मिले लेकिन मैंने […]
July 3, 2021 इंदौर ने देश के समक्ष पेश किया अनुकरणीय उदाहरण, कोरोना समीक्षा बैठक में बोले सीएम
इंदौर : शनिवार को इंदौर प्रवास पर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एआईसीटीएसएल के सभाकक्ष […]
March 25, 2019 रंगपंचमी पर खूब मची रंगों की धमाल, गेरो ने मिटाया अपनों और गैरों का फर्क इंदौर: विविधताओं से भरे हमारे देश में हर क्षेत्र, प्रांत और अंचल की अपनी भाषा, कला, […]
November 15, 2023 आबकारी विभाग ने सवा चार लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब व सामग्री जब्त की
इंदौर आबकारी विभाग द्वारा 69 स्थानों पर की गई छापामार कार्रवाई।
जब्त सामग्री में 783 […]
July 4, 2019 बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर आहूत की गई कार्यशाला इंदौर: बीजेपी का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस सिलसिले में बीजेपी […]
December 18, 2022 ट्विटर के लिए नए निवेशक तलाश रहे एलन मस्क
नई दिल्ली: ट्विटर के अधिग्रहण के लिए अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी […]
March 25, 2022 जुआ खेलते पकड़ाए 19 आरोपी, ताश के पत्ते व लाखों रुपए नकद बरामद
इंदौर : जुआ खेलने वालो के विरुद्ध क्रायम ब्रांच इंदौर की बडी कार्रवाई में 19 आरोपी पकड़े […]