खंडवा : दुर्लभ प्रजाति के सफेद गिद्धों की तस्करी कर रहे उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली है। यात्रियों की सूचना पर रेलवे पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने सयुंक्त रूप से कार्रवाई कर आरोपी से सात सफेद गिद्ध बरामद किए। इन्हें अब जंगल मे छोड़ा जा रहा है।
खंडवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया आरोपी।
मंगलवार को देर रात खंडवा स्टेशन पर रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि 12144 सुल्तानपुर- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में एक व्यक्ति थैले में पक्षियों को लेकर जा रहा है। सूचना पर रेलवे पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली, उसके पास एक झोले में गिद्ध थे। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी एसडीओ आरके सोलंकी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम फरीद अहमद पुत्र बशीर अहमद निवासी उन्नाव (उत्तर प्रदेश) है। फरीद कानपुर से ट्रेन में गिध्द लेकर बैठा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह गिद्ध लेकर मालेगांव जा रहा था। इसके उसे 10 हजार रुपये मिले थे। मालेगांव में एक व्यक्ति को उसे यह गिद्ध देना था। आरोपी फरीद पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी।
Related Posts
April 8, 2019 ताई के हटने से बदले इंदौर के चुनावी समीकरण *लोकसभा चुनाव 2019*---
----------------------------------
*भाजपा के एक फैसले ने इंदौर […]
August 1, 2021 सेमीफाइनल में हारी सिंधु, अब कास्य के लिए खेलेंगी। चक्का फेक में कमलप्रीत से है आस
विश्व विजेता पी.वी.सिंधु टोक्यो ओलंपिक बैडमिंटन सेमीफाइनल में विश्व नंबर एक चीनी ताईपेई […]
February 5, 2022 केंद्रीय बजट, देश को विकास के रास्ते पर दौड़ाने जाने वाला बजट है- लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के जरिए केंद्रीय वित्तमंत्री […]
July 3, 2020 महिलाकर्मियों का यौन उत्पीड़न रोकने के लिये नगर निगम में 5 सदस्यीय समिति का गठन इंदौर : नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और यौन उत्पीडन […]
October 16, 2022 अपने राजनीतिक गुरु पटवा का सपना पूरा करेंगे शिवराज सिंह
मप्र बनेगा देश का पहला राज्य,अमित शाह करेंगे मेडिकल कॉलेजों में हिंदी पाठ्यक्रम का […]
December 15, 2021 मप्र सरकार ने पेंशनरों की महंगाई राहत में की 5 फीसदी की बढ़ोतरी
भोपाल : प्रदेश के साढ़े चार लाख पेंशनरों को अब 17 प्रतिशत महंगाई राहत मिलेगी। सरकार ने […]
February 28, 2022 5 हजार रुपए का इनामी बदमाश पकड़ाया। आरोपी पर दर्ज हैं 20 अपराध
इंदौर : फरार घोषित इनामी आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना संयोगितागंज की संयुक्त […]