इंदौर : रविवार 23 जनवरी को नए पॉजिटिव मामलों में कमीं आई लेकिन संक्रमण दर 26 फीसदी के आसपास ही रही। चिंता करने वाली बात ये है कि संक्रमितों के साथ अब मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। केवल जनवरी माह में ही अभी तक 32 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
2665 नए पॉजिटिव।
रविवार को 11, 744 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें 8902 निगेटिव और 2665 पॉजिटव पाए गए। 156 रिपीट पॉजिटिव निकले। इन्हें मिलाकर जनवरी में अबतक 32,390 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को 1890 लोग संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ्य भी हुए।
4 और संक्रमितों की हुई मौत।
हालांकि ओमिक्रोन का संक्रमण उतना घातक नहीं है पर पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए यह संक्रमण भी जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार को ऐसे ही 4 संक्रमितों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर जनवरी माह में ही 14 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 22,964 संक्रमितों का इलाज फिलहाल चल रहा है। इनमें से ज्यादातर होम आइसोलेशन में हैं।
Related Posts
December 1, 2021 शातिर ठग ने शादी का झांसी देकर की लाखों की धोखाधड़ी, कई लोगों के साथ ठगी की बात भी आई सामने
इंदौर : शादी का प्रलोभन देकर एक युवती के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। […]
August 20, 2022 बाल – गोपाल के जन्मोत्सव का देर रात तक छाया रहा उल्लास, मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी रहीं कतारें
इंदौर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व समूचे इंदौर शहर में भक्तिमय उल्लास के साथ मनाया […]
May 12, 2025 असली हापुस आम का स्वाद लेने व खरीददारी के लिए मैंगो जत्रा में उमड़ी भीड़
रविवार को होगा मैंगो जत्रा का समापन।
इंदौर : ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआ, साउथ […]
December 3, 2020 कोरोना संक्रमण की थम नहीं रही रफ्तार, मौतों का भी बढ़ रहा आंकड़ा
इंदौर : कोरोना संक्रमण थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। प्रतिदिन 5 सौ से ज्यादा […]
October 28, 2020 गद्दारों का बोरिया बिस्तर बंधवाने के लिए सिलावट को विजयी बनाएं- सिंधिया
इंदौर : ज्योतिरादित्य सिंधिया सांवेर से बीजेपी प्रत्याशी और अपने सबसे खास समर्थक तुलसी […]
January 23, 2022 जिला कांग्रेस फरवरी माह में चलाएगी ‘घर- घर चलो अभियान’, बीजेपी सरकार की नाकामियों को करेगी उजागर
इंदौर : इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव की अध्यक्षता में और जिला […]
February 19, 2024 एमईजी सेंटर बंगलुरु ने ब्रह्मवेद रायपुर को हराकर खिताब पर जमाया कब्जा
प्रकाश सोनकर व सुरेश ऐरन स्मृति अ.भा. फुटबॉल स्पर्धा।
खिताबी मुकाबले में उमड़ा […]