पड़ोसियों ने बाइक सवार युवक को पकड़कर छुड़ाया बच्ची को।
आरोपी युवक को किया पुलिस के हवाले।
इंदौर : बाइक सवार एक युवक ने होली पर 3 साल की बच्ची को घर के बाहर से उठाकर ले जाने की कोशिश की। आरोपी बाइक पर बैठाकर बच्ची को ले जाने लगा,इस बीच पड़ोस के लोगों ने देखा और आरोपी को पकड़कर बच्ची को बचा लिया। जानकारी के बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है। फरियादी विजय सारवान उम्र 40 साल निवासी आईडीए मल्टी स्कीम 140 की 3 साल की बच्ची सोमवार को होली पर घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक आया और उसे बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा, पड़ोसियों ने बच्ची को ले जाते हुए युवक को देखा तो उसे पकड़ा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की। उसने अपना नाम दीपक दुबे उम्र 32 साल निवासी बिचौली मर्दाना बताया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस आरोपी दीपक को पकड़ कर थाने ले गई। यहां बच्ची के पिता विजय की शिकायत पर आरोपी दीपक के खिलाफ धारा 363 के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है।
Related Posts
February 26, 2021 सिकलीगरों के अड्डे पर क्राइम ब्रांच का छापा, हथियार बनाने में प्रयुक्त औजार व सामग्री की गई जब्त
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने फायर आर्म्स बनाने वाले सिकलीगरों के नवलपुरा, बड़वानी के […]
October 19, 2021 उम्र के बंधन में न बांधे खुशियों को…
(लघुकथा) गौरी बालकनी में बैठे-बैठे अपने अतीत की यादों में खोई हुई थी। कैसे बाल्यकाल से […]
February 23, 2022 घर में घुसकर लाखों के जेवरात चुराने वाला आरोपी और खरीददार ज्वेलर गिरफ्तार
इंदौर : घर में घुसकर लाखों के स्वर्ण आभूषण की चोरी करने वाला बदमाश, छत्रीपुरा पुलिस की […]
March 26, 2023 राधिका ताम्हणकर ने दी भक्ति गीतों की सुरीली प्रस्तुति
इंदौर : राजेंद्र नगर राम मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव के तहत रविवार शाम […]
July 17, 2021 भारतीय नौसेना को अमेरिका से मिले दो एमआरएच हेलीकॉप्टर, कुल 24 हेलीकॉप्टर की होगी खरीद
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने सैन डिएगो के नॉर्थ आइलैंड नेवल एयर स्टेशन में आयोजित एक […]
January 6, 2017 चुनाव बाद बजट पेश करने की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय बजट को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद पेश […]
May 15, 2021 लोकोपकार सेवा वाटिका के जरिए गरीब बस्तियों में बांटा गया राशन
इंदौर : लोकोपकार सेवा वाटिका वेलफेयर सोसायटी द्वारा अक्षय तृतीया के महापर्व और भाजपा […]